फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Sector-17 Plaza will look like London Street

चंडीगढ़ में लंदन स्ट्रीट का नजारा: नववर्ष में कुछ ऐसा दिखेगा सेक्टर 17 प्लाजा, बबल फाउंटेन भी लगेगा

Mon, 12 Sep 2022 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

सीबी ओझा ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि नए साल का जश्न इस बार प्लाजा में ही मनाया जाए और 26 जनवरी से पहले हर तरह के काम को पूरा कर लिया जाए। विभाग की योजना पूरे प्लाजा को संवारने की है लेकिन दिसंबर से पहले ब्रिज मार्केट से पहले के हिस्से को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh Sector-17 Plaza will look like London Street
काम पूरा होने के बाद कुछ ऐसा दिखेगा सेक्टर-17 का प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-17 प्लाजा को चंडीगढ़ का दिल कहा जाता है। इसकी खोई हुई रौनक लौटाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने फिर से कोशिश शुरू कर दी है। प्लाजा को लंदन स्ट्रीट जैसा बनाने की तैयारी है। टाइल्स को बदलने के साथ प्लाजा को दुधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा। कई सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट कर यहां रिटेल चेन खोलने की योजना है।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि शहर में किसी समय प्लाजा में हर समय भीड़ रहती थी लेकिन मॉल्स व अन्य पर्यटन स्थलों के खुलने के बाद प्लाजा में आने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई। शहर के लिए प्लाजा बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है इसलिए वहां पर लोगों को आकर्षित करने के लिए फिर से कई योजनाओं पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन


प्लाजा स्थित 17 वेज बिल्डिंग से कुछ दुकानों को शिफ्ट कर वहां पर रिटेल चेन लाने की योजना है। पूरे प्लाजा में सफेद रंग की लाइट्स लगाई जाएंगी। इनके लगने के बाद प्लाजा लंदन स्ट्रीट जैसा नजर आएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सीबी ओझा ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि नए साल का जश्न इस बार प्लाजा में ही मनाया जाए और 26 जनवरी से पहले हर तरह के काम को पूरा कर लिया जाए। विभाग की योजना पूरे प्लाजा को संवारने की है लेकिन दिसंबर से पहले ब्रिज मार्केट से पहले के हिस्से को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandigarh Sector-17 Plaza will look like London Street
कुछ ऐसा ही होगा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

प्लाजा में लगेगा बबल फाउंटेन
सीबी ओझा ने बताया कि लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां एक बबल फाउंटेन भी लगाने की योजना है। वर्तमान में यहां मौजूद फाउंटेन में भी कई बदलाव किए जाएंगे। जनवरी तक सेक्टर-17 प्लाजा में काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। पहले हर शनिवार और रविवार को प्लाजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। अब फिर से उसे शुरू करेंगे। म्यूजिकल नाइट व अन्य तरह की गतिविधियां यहां हर वीकेंड पर होंगी। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग एक एजेंसी की नियुक्ति करने जा रहा है।

गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाएंगे कई सरकारी दफ्तर
प्लाजा को संवारने के लिए जरूरी है कि वहां के सरकारी दफ्तरों को कहीं और शिफ्ट किया जाए। ऐसे में इंजीनियरिंग विभाग रजिस्ट्रार बर्थ एंड डेथ, कृष्णा कारपेट समेत अन्य कई सरकारी दफ्तर व कुछ दुकानों को शिफ्ट करने जा रहा है। सीबी ओझा ने बताया कि ये विभाग द्वारा किराए पर दिए गए हैं। उन सभी को सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है।

प्रोजेक्टर मैपिंग का काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद
सेक्टर-17 में नीलम थिएटर के पास प्रोजेक्टर मैपिंग का भी काम चल रहा है। बीते दिनों प्रोजेक्टर मैपिंग का ट्रायल भी किया गया था। नीलम सिनेमा के सामने जमीन पर चंडीगढ़ का एक नक्शा बनाया गया है, जिस पर प्रोजेक्टर लाइटिंग के जरिए चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों को मैप पर दिखाया जाता है। ट्रायल के दौरान लोगों को यह काफी पसंद आया था। विभाग का कहना है कि विभिन्न कारणों की वजह से वहां काम में देरी हुई है लेकिन अब जल्द इस परियोजना को भी पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed