फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh scores beyond 400 in Ranji

रणजी मंे चंडीगढ़ चार सौ के पार स्कोर पहुंचाया

Thu, 19 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh scores beyond 400 in Ranji
चंडीगढ़। बल्ले से कमाल दिखाते हुए चंडीगढ़ टीम के आखिरी बल्लेबाजों ने कूच बिहार टीम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन स्कोर को 420 तक पहुुचाया। गुरिंदर सिंह, जसकरनदीप सिंह और श्रेष्ठ निर्मोही की तिगड़ी ने कुल 114 रन जोड़े, जिसकी बदौलत चंडीगढ का स्कोर सम्मानजनक रहा।
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 16 में खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत रात को पड़ी ओस के चलते सुबह डेढ घंटा देरी से हुई। चंडीगढ़ ने बीते कल के स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 274 से आगे अभी खेलना ही शुरू किया था कि शतकवीर अंकित कौशिक ने अपने स्कोर में मात्र 11 रन जोड़े और वह आउट हो गए। बिहार के गेंदबाज विवेक कुमार ने 86वें ओवर में अंकित कौशिक को उनके 117 के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके दो ओवर बाद ही एक बार फिर से गेंदबाज विवेक ने चंडीगढ़ के बिपुल शर्मा को 65 के निजी स्कोेर पर आउट कर दिया। जिस समय चंडीगढ़ की पारी खत्म होने ही वाली थी कि आखिरी बल्लेबाज गुरिदंर सिंह और जकरनदीप ने पारी को संभाला और इन दोनों बल्लेबाजों ने 43 रनाें की अहम साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

कूच बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने जसकरनदीप को 23 रन पर आउट कर पारी में अपने 5 विकेट पूरे किए। गुरिंदर सिंह ने एक बार फिर श्रेष्ठ निर्मोही के साथ 56 रनों की साझेदारी निभाई और टीम के लिए सार्थक साबित हुए और स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। घातक दिख रहे गुरिदंर सिंह को शिवम सिंह ने 65 रनों पर आउट किया। जिसमें उनके 7 चौके शामिल थे। निर्मोही ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 22 रन जुटाए। जबकि दूसरे छोर पर अनिरुद्ध कंवर शून्य पर रन आउट हो गए। इस तरह चंडीगढ़ की पूरी टीम 420 रनों पर आउट हुई। गेंदबाजी में स्पिनर आशुतोष अमन ने 71 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि विवेक ने 2 और शशि शेखर और शिवम कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी बिहार टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब पेसर जसकरनदीप सिंह ने कुमार निशांत को शून्य पर आउट किया। इस दौरान खराब रोशनी ने मैच में खलल डाला। इसके चलते मैच अधिकारियों ने दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी। इस समय बिहार का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 6 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed