{"_id":"5bc8e3b6bdec2269407eef3c","slug":"chandigarh-s-heritage-furniture-will-be-auctioned-online-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर होगा ऑनलाइन नीलाम, हाईकोर्ट की सात कुर्सियां भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर होगा ऑनलाइन नीलाम, हाईकोर्ट की सात कुर्सियां भी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
auction
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की लंदन में शुक्रवार को ऑनलाइन नीलामी होगी। 20 वीं सदी की कला की यह नीलामी एस बेस्ड ट्रैडवे तूमे ऑक्शन हाउस करने जा रहा है। इसमें हाईकोर्ट की सात कुर्सियां, आर्किटेक्ट पिअर जेनेरेट और उनके कजिन ली कॉर्बुजिए द्वारा डिजाइन किया गया फर्नीचर भी शामिल है। इस नीलामी में लगभग 20 पीस फर्नीचर होगा। जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से रिलेटेड सारा फर्नीचर ट्रैडवे तूमे की वेबसाइट पर लंदन से ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य कई फर्नीचर आइटम में सेट ऑफ सिक्स लाइब्रेरी चेयर्स, सेट ऑफ सिक्स रमचैरस, सेट ऑफ थ्री राउंड स्टूल्स, ऑफिस टेबल डेस्क और एक लाइब्रेरी चेयर हैं। ये सभी चीजें सचिवालय की इमारत से आई हैं। पिछले कई सालों में आर्किटेक्ट पिअर जेनेरेट द्वारा डिजाइन किया गया फर्नीचर फॉरेन-बेस्ड ऑक्शन हाउसेस करोड़ों में बेचा गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण हाईकोर्ट की सात कुर्सियां हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ज्यादा फर्नीचर विदेशों में एक संगठित रैकेट के माध्यम से चंडीगढ़ के बाहर तस्करी कर बेचा गया है। लेकिन प्रशासन इस तरह की बिक्री की बात से इनकार कर रहा है। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हेरिटेज समिति के मेंबर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जग्गा का कहना है कि हेरिटेज लूट की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई से कराई जाए तो पूरा मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन