फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Runner Distance Group Complete Marathon From Sukhna Lake to India Gate Delhi

जज्बे को सलामः ठंड और धुंध में भी नहीं रुके कदम, दौड़कर पूरा किया 'इंडिया गेट' तक का सफर

Wed, 25 Dec 2019 12:10 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 25 Dec 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Runner Distance Group Complete Marathon From Sukhna Lake to India Gate Delhi
रनर डिस्टैंस ग्रुप के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड और धुंध के बीच हाईवे पर दौड़ना मौत के बुलावे से कम नहीं है, लेकिन 21 लोगों के जज्बे के सामने मौसम को भी हार माननी पड़ी। रोंगटे खड़े कर देने वाली ठंड में भी चंडीगढ़ रनर डिस्टेंस (सीडीआर) के सदस्यों ने दौड़ में हिस्सा लिया और रिकॉर्ड टाइम में इसे पूरा भी किया। 21 दिसंबर को सुखना लेक चंडीगढ़ से इंडिया गेट तक रिले दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें 21 लोगों ने हिस्सा लिया और उन्होंने 25 घंटे में 261 किलोमीटर की इस दौड़ को पूरा किया, जबकि इस दौड़ को पूरा करने का टाइम 29 घंटे तय किया गया था। इंडिया गेट पहुंचने पर धावकों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। सीडीआर के सदस्य व वरिष्ठ एडवोकेट अशोक गिरी ने बताया कि जिस दिन दौड़ शुरू हुई, उस दिन ठंड और गजब की धुंध थी।
विज्ञापन


ऐसे वक्त पर हाईवे पर दौड़ना किसी खतरे से कम नहीं था। हाईवे पर बड़े वाहन चालक स्पीड के सभी मानक तोड़ देते हैं। वह न तो छोटे वाहनों को देखते हैं और न ही बंदे को। कई बार रॉग साइड से वाहन आते हैं, जो धुंध की वजह से नहीं दिखते हैं। 21 दिसंबर को सुखना लेक से सुबह चार बजे से दौड़ शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य रखा गया था कि एक मिनट में औसतन छह किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी है। इस हिसाब से पानीपत को 16 घंटे में कवर करने का टारगेट रखा गया है। एक घंटा और रिजर्व रख लिया गया। यदि दौड़ के दौरान कुछ दिक्कत आती है तो उसे 16 नहीं तो 17 घंटे में उसे पूरा कर लिया जाए।

5.5 मिनट में दौड़े एक किलोमीटर

रनर का हौसला देखिए, उन्होंने इस दौड़ को मात्र 15 घंटे में पूरा कर लिया। उन्हें न धुंध रोक पाई और न ही उन्हें गलत साइड से आने वाले वाहन। धावक ने एक किलोमीटर की दौड़ को साढ़े पांच मिनट में पूरा किया। पानीपत में रनर रात में रुके और सुबह चार बजे इंडिया गेट के लिए रवाना हुए। इंडिया गेट पर शाम चार बजे तक पहुंचना था, लेकिन रनर दो बजे ही पहुंच गए।

इस दौरान दिल्ली के रनर ग्रुप ने चंडीगढ़ के रनर ग्रुप का स्वागत किया और उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अशोक के मुताबिक, सुखना लेक से 15 किलोमीटर की दूरी तक स्थानीय रनर ने भी सपोर्ट किया। उनके साथ वे भी दौड़े। इस दौरान सुरक्षा का भरपूर इंतजाम रखा गया। फर्स्ट एड, डिहाइड्रेशन और धुंध से बचने के लिए पूरा इंतजाम रखा गया।

जिन लोगों ने हिस्सा लिया, उनकी पांच लाख रुपये की इंश्योरेंस करवाई गई। दौड़ में बॉबी कौशिक, आरएस भाटिया, जसप्रीत कौर, सारा चौधरी, राकेश कश्यप, दीप माहेश्वरी और राजेश कटोच शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed