फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh route diversion plan for independence day celebration function

15 अगस्त को डायवर्ट रहेगा चंडीगढ़ का रूट, यहां देख लिजिए प्लान

Sun, 14 Aug 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Aug 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
chandigarh route diversion plan for independence day celebration function
ट्रैफिक जाम - फोटो : amarujala
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते चंडीगढ़ का रूट डायवर्ट रहेगा। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं ट्रैफिक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर शहर में होने वाले कार्यक्रम के चलते मागों के रूट भी डाइवर्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त को सुबह 7 बजे से सेक्टर 16, 17, 18, 22, 23 चौक से होते हुए सेक्टर-22 गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, उद्योग पथ, सेक्टर-16 की क्रॉसिंग की ओर से सेक्टर-16/ 17/ 22/ 23 जन मार्ग और लॉयन रेस्त्रां सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड तक सभी सड़कें बंद रहेंगी। सेक्टर-22 ए की मेन मार्केट में सुबह सात बजे से किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन


केवल वीआईपी और उच्च अधिकारियों की गाड़ियां सेक्टर-16/17/ 22/ 23 उद्योग पथ से एंटर कर सकेंगी। जबकि शहरवासियों की पार्किंग के लिए सेक्टर-22 बी के अस्पताल के सामने, नीलम सिनेमा हॉल सेक्टर-17 की पार्किंग और सेक्टर-17 फु टबॉल स्टेडियम के पार्किंग में बंदोबस्त किया गया है। विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों को बिजवाड़ा मार्केट चौक व पिकाडली चौक के रास्ते आईएसबीटी में प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब राजभवन में होने वाले कार्यक्रम के कारण सेक्टर-5, 6, 7, 8 से होते हुए गोल्फ  क्लब के टी प्वाइंट और पंजाब राज्य भवन के टी-प्वाइंट तक दोपहर 2 बजे से सड़कें बंद रहेंगी। पिंक कार पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों के लिए एडवाइजर रेजिडेंस व पंजाब राज भवन में पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्रीन कार पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों के लिए एडवाइजर रेजिडेंस की विपरीत दिशा में सेक्टर-7/8 पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। गोल्फ  क्लब के सदस्य एसजीजीएस कॉलेज के सामने सड़क पर बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed