फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh RLA sold CH-01-DC-0001 for Rs 31.35 lakh

फैंसी नंबर का क्रेज: CH-01-DC-0001.... 31.35 लाख रुपये में बिका, चंडीगढ़ के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा नंबर

Mon, 22 Dec 2025 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Dec 2025 09:56 PM IST
सार

चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की फैंसी नंबरों की ई-नीलामी ने इस बार शहर के शौकीनों को उत्साहित कर दिया। इस बार सीएच01-डीसी-0001 नंबर के लिए 31 लाख रुपये से ज्यादा बोली लगी है। 

विज्ञापन
Chandigarh RLA sold CH-01-DC-0001 for Rs 31.35 lakh
31.35 में बिका सीएच 01 डीसी 0001 नंबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लोगों में अपनी कार (वाहन) के लिए फैंसी नंबर 0001 लेने का खासा क्रेज रहता है। हर बार नई सीरीज के 0001 के लिए लाखों रुपये की बोली लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की फैंसी नंबरों की ई-नीलामी ने इस बार शहर के शौकीनों को उत्साहित कर दिया। 20 से 22 दिसंबर तक चली इस नीलामी में अथॉरिटी को कुल 2.96 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इस बार सीएच01-डीसी-0001 नंबर के लिए 31 लाख रुपये से ज्यादा बोली लगी है। 

विज्ञापन


इस नीलामी में सबसे महंगा नंबर सीएच 01-डीसी-0001 31.35 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा सीएच 01-डीसी-0009 नंबर 20.42 लाख रुपये, सीएच 01-डीसी-0007 नंबर 16.13 लाख रुपये, और सीएच 01-डीसी-9999 नंबर 13.66 लाख रुपये में खरीदे गए। कुल मिलाकर 485 वाहन पंजीकरण नंबर नीलाम किए गए। 
विज्ञापन


आरएलए के चेयरमैन प्रद्युमन सिंह ने बताया कि सीएच 01-डीसी श्रेणी के फैंसी और चॉइस नंबरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस नीलामी में खरीदे गए नंबरों में 0005, 0010, 0006, 0003 और 7777 जैसे नंबर भी शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फैंसी नंबरों की बढ़ती मांग ने आरएलए के राजस्व में उल्लेखनीय योगदान दिया है। खास बात यह है कि इस बार सीरीजी में अंग्रेजी के शब्द DC हैं, जिसके लिए लोग खासे उत्साहित हैं। इससे पहले सीएच-01-डीए-0001 अब तक का सबसे महंगा फैंसी नंबर है। यह नंबर 36 लाख 43 हजार रुपये में बिका था। वहीं अब 01-डीसी-0001 शहर के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा नंबर बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर                     खरीदा गया (रुपये में)
सीएच 01 डीसी 0001     3135000
सीएच 01 डीसी 0009     2072000
सीएच 01 डीसी 0007     1613000
सीएच 01 डीसी 9999     1366000
सीएच 01 डीसी 0005     1107000
सीएच 01 डीसी 0010     1017000
सीएच 01 डीसी 0006      702000
सीएच 01 डीसी 0003      563000
सीएच 01 डीसी 7777       526000

2.26 करोड़ रुपये में बिके थे सीएच01-सीडब्ल्यू के नंबर
इससे पहले सीएच01-सीडब्ल्यू सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था जिससे कुल 2.26 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 16.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। इसके बाद 10 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी है। इस नीलामी में आरएलए कुल 489 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा था।  


ई-नीलामी में सिर्फ चंडीगढ़ के लोग हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होता है। अब जिन्होंने सबसे अधिक बोली लगाई है उन्हें रकम को जमा कराना होगा, जिसके बाद ही बोलीदाता को नंबर सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed