फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Residents Association Welfare Federation meeting 800 new cameras will be installed

क्राफ्ड मीटिंग: चंडीगढ़ में लगेंगे 800 नए कैमरे, डीसी निशांत कुमार यादव ने की कई अहम घोषणाएं

Sun, 26 Oct 2025 02:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Oct 2025 02:02 PM IST
सार

चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की सेक्टर- 21 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को अहम बैठक हुई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Chandigarh Residents Association Welfare Federation meeting 800 new cameras will be installed
क्राफ्ड मीटिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की सेक्टर- 21 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को अहम बैठक हुई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव मौजूद रहे। बैठक में लोगों ने शहर से जुड़े कई मुद्दे उठाए जिनमें चर्चा हुई। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। डीसी फ्राफ्ड की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन हितेश पुरी ने की।
विज्ञापन


डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि एस्टेट ऑफिस में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली लागू होने से फुटफॉल में करीब 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिससे नागरिकों को तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिल रही हैं। अब इंटरनल पार्टीशन वॉयलेशन नहीं रहेगा। इसके तहत आवेदकों को एक सेल्फ डिक्लेरेशन/स्टेट ऑफ इंफॉर्मेशन देनी होगी कि उन्होंने निर्धारित बदलाव कर लिए हैं। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि गिफ्ट सिटी में फिनटेक सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में काम चल रहा है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि वॉयलेशन पेनल्टी किसी भी सूरत में 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। इसके साथ ही, कम्युनिटी सर्विस में वॉलंटियर्स की भूमिका को और मजबूत किया जाएगा ताकि प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री ऑफिस में जल्द ही वेटिंग लाउंज और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके। सेक्टर-30 में शेयर वाइज रजिस्ट्री पर कानूनी राय (लीगल ओपिनियन) केंद्र सरकार से मांगी गई है। शहर में 800 कैमरों के लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।


अंत में उन्होंने अपील पर ध्यान देने की बात कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में गुमनाम शिकायतों पर ध्यान न दिया जाए, क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित होती है और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए डिप्टी कमिश्नर मंगलवार व बुधवार को फर्स्ट हाफ में उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed