{"_id":"631a5675ab1067099d5a557b","slug":"chandigarh-rent-not-paid-for-665-flats-chb-will-cancel-the-allotment-chandigarh-news-pkl4618190139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: किराया जमा न करवाने वाले स्मॉल फ्लैट मालिकों पर होगी कार्रवाई, आवंटन रद्द करेगा CHB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: किराया जमा न करवाने वाले स्मॉल फ्लैट मालिकों पर होगी कार्रवाई, आवंटन रद्द करेगा CHB
Fri, 09 Sep 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:24 AM IST
सार
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है, जहां पर अलॉटी अपना नाम देख सकते हैं। सीएचबी ने इन सभी को अलॉटमेंट रद्द व जुर्माने से बचने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था।
विज्ञापन
chandigarh housing board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद 665 स्मॉल फ्लैट के मकान मालिकों पर कार्रवाई करने जा रहा है। इन सभी पर बोर्ड का करीब एक-एक लाख रुपये का किराया बकाया है। इसे जमा करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था, लेकिन राशि जमा नहीं कराई इसलिए अब आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार ये सभी स्मॉल फ्लैट्स हैं और इन पर हाउसिंग बोर्ड का 8.40 करोड़ बकाया है। ये सेक्टर-38 वेस्ट, 56, 49, धनास, इंडस्ट्रियल एरिया और रामदरबार में मौजूद हैं। सभी मकानों पर बकाया एक-एक लाख रुपये से अधिक हो गया है। बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है, जहां पर अलॉटी अपना नाम देख सकते हैं। सीएचबी ने इन सभी को अलॉटमेंट रद्द व जुर्माने से बचने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था। कहा था कि इससे पहले वह किराया जमा करवा दें। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने कहा कि कुछ लोगों ने पैसे जमा कराए हैं, लेकिन अधिकतर ने जमा नहीं कराए इसलिए उनके खिलाफ मकान आवंटन को रद्द करने की जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार 665 आवंटियों के अलावा भी ऐसे कई अलॉटी हैं, जिनकी काफी राशि बकाया है। बताया गया है कि अगर एक बार अलॉटमेंट रद्द हो जाती है तो अलॉटी की ओर से पूरा किराया जमा करवाने के बाद ही अलॉटमेंट बहाल करने के संबंध में फैसला लिया जाता है। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वह समय पर अपनी बकाया राशि क्लीयर करें व साथ ही नियमों की अनदेखी न करें।
विज्ञापन
एक लाख से ऊपर रेंट डिफाल्टरों की सूची
सेक्टर कुल राशि फ्लैट्स49 1.92 करोड़ 162
56 3.21 करोड़ 227
38 वेस्ट 2.72 करोड़ 229
धनास 45.31 लाख 41
इंडस्ट्रियल एरिया 3.74 लाख 3
राम दरबार 3.72 लाख 3