फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh rbi office, 1000 rupees note, chandigarh news

आरबीआई में नहीं बदले तो वहीं फाड़े 1000-1000 के नोट

Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
chandigarh rbi office, 1000 rupees note, chandigarh news
500 और 1000 के नोट - फोटो : File Photo
नवांशहर से सेक्टर-17 स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे जसबीर सिंह ने हजार-हजार के दो नोट फाड़ दिए, वह नोट न बदलने से खफा थे। उनकी देखादेखी में कुछ और लोगों ने नोट फाड़ दिए। मंगलवार को भी पंजाब और हरियाणा से कई एनआरआई आरबीआई पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार देशभर में पुरानी करेंसी केवल दिल्ली, मुंबई, नागपुर, कोलकाता और चेन्नई स्थित आरबीआई कार्यालयों में ही बदली जा रही है। इसलिए चंडीगढ़ स्थित आरबीआई कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने की दी सलाह

chandigarh rbi office, 1000 rupees note, chandigarh news
मंगलवार को कपूरथला से सुमित आठ हजार के पुराने नोट बदलवाने पहुंची थी। बैंक की ओर से उन्हें नई दिल्ली स्थित आरबीआई शाखा से नोट बदलवाने की सलाह दी गई। वहीं लुधियाना से आई सुरेंद्र कौर ने बताया कि एयरपोर्ट पर फार्म भरने के बाद आरबीआई की शाखाओं में नोट बदलने की बात कही गई।

इस पर वह लुधियाना से सिर्फ नोट बदलने चंडीगढ़ आईं, लेकिन यहां आकर पता चला कि यहां नोट नहीं बदले जाएंगे। वहीं कैथल से आए सच्चा सिंह पुराने नोट जमा करने के लिए सुबह ही आरबीआई पहुंच गए। यहां बैंक अधिकारियों ने नोट बदलने में असमर्थता जताई। इस पर उन्होंने कहा कि यह उनकी मेहनत की कमाई है। ऐसे में अब यह किसी काम की नहीं रही।

वहीं कनाडा निवासी जरनैल सिंह का कहना था कि एयरपोर्ट अथारिटी लोगों को गलत गाइड कर रही है। उनका कहना था कि सरकार को हवाईअड्डे पर ही विदेश से आने वाले लोगों के लिए एक सेंटर खोलना चाहिए। ताकि वह वहीं पुराने नोट बदल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed