फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh ranks third in the country in Cases of Corona virus Patients recovery

कोरोना मरीजों की रिकवरी के मामले में चंडीगढ़ का देश में तीसरा स्थान, 30 दिन में दोगुने हो रहे केस

Sat, 25 Apr 2020 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh ranks third in the country in Cases of Corona virus Patients recovery
चंडीगढ़ - फोटो : social media

कोविड-19 के रिकवरी के मामले में चंडीगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि देश का रिकवरी रेट 20 प्रतिशत है, जबकि चंडीगढ़ का 56 प्रतिशत है। इसके अलावा चंडीगढ़ में कोरोना के मामले करीब 30 दिन में दोगुना हो रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत साढ़े 8 दिनों का है। यह चंडीगढ़ के लिए राहत भरी खबर है।

विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि बुड़ैल जेल में कैदियों के लिए एक स्पेशल ड्राइव चलाकर स्वास्थ्य की जांच की जानी चाहिए, ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण जेल में न फैले। 
विज्ञापन


नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में एक नया कंट्रोल और कमांड सेंटर बनाया गया है, जो कि शहर में ' कोविड-19' को नियंत्रित करेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हो डिलीवरी ब्वॉय व वेंडरों की स्क्रीनिंग: बदनौर

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि शहर में काम कर रहे वेंडर, सैनिटाइजेशन वर्कर, डिलीवरी ब्वॉय, समाचार पत्र वितरकों की रेगुलर तौर पर स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों को कर्फ्यू की सख्ती की पालना और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी।

वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि उद्योगपतियों के साथ की गई बैठक में उनकी तरफ से रखी गई मांगों को देखा गया है, जो मांगें केंद्र सरकार से संबंधित थीं, उन्हें आगे भेजा गया है और जो मांगें प्रशासन से संबंधित है, उन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। 

खाने के डेढ़ लाख पैकेट बांटे
चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर के करीब 6000 वरिष्ठ नागरिकों तक चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर उन तक पहुंचे हैं। उनकी समस्याओं को सुना गया है और उनका समाधान किया है। इसके अलावा कर्फ्यू के दौरान शहर में घूम रहे लोगों की चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंपाउंड किए गए गाड़ियों को वापस देने के लिए ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से एक व्यवस्था बनाई गई है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों तक शुक्रवार को डेढ़ लाख से ज्यादा कुक फूड खाने के पैकेट बांटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed