{"_id":"58cae2db4f1c1bb22132a39d","slug":"chandigarh-rain-next-three-days-will-be-the-same-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलने के साथ हुई बूंदाबांदी, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलने के साथ हुई बूंदाबांदी, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन धूप निकलने के बाद वीरवार को फिर से मौसम ने अंगड़ाई ले ली है। बुधवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। पूरी रात बादल छाए रहे। वीरवार दोपहर बादल और घने हो गए। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई और मौसम भी ठंडा हो गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से हुआ है। अगले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 18 व 19 मार्च को बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टबरेंस एक्टिव है। इससे बारिश हो रही है। आमतौर पर फरवरी और मार्च के महीने में इस तरह का मौसम रहता ही है। 25 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस थमने के आसार हैं। उसके बाद गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। बुधवार रात का तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
मौसम विभाग ने बताया है कि 18 व 19 मार्च को बारिश की संभावना बन रही है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।