फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh rain, chandigarh weather, The most rain in 34 years in January

34 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा बारिश, कल से थोड़ा साफ रहेगा मौसम

Sat, 28 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
chandigarh rain, chandigarh weather, The most rain in 34 years in January
34 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा बारिश - फोटो : अमर उजाला
सिटी ब्यूटीफुल में जनवरी के महीने में बीते 34 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस माह अब तक 143.2 एमएम बारिश हुई है। इससे पहले 1983 में 166.6 एमएम बारिश हुई थी। चंडीगढ़ में 25 जनवरी की रात से 26 जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे तक 12.5 एमएम, 26 जनवरी सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 37.7 एमएम, शाम पांच बजे से 27 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक 12.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले सात जनवरी के आसपास 77 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन


 27 जनवरी को सुबह नौ बजे तक बारिश जारी रही। उसके बाद धूप खिली, लेकिन करीब एक बजे दोबारा बादल छा गए। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल अगले तीन दिन बारिश का चांस नहीं है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्के बादल छा सकते हैं। रविवार व सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


26 जनवरी को पूरा दिन बारिश
इस बार 26 जनवरी को पूरा दिन बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 26 जनवरी को इतनी बारिश रिकार्ड नहीं की गई है। 26 जनवरी को 38 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम के वक्त करीब 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ देर के लिए बारिश थमी, लेकिन देर रात को फिर से शुरू  हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखना का वाटर लेवल बढ़ा 

chandigarh rain, chandigarh weather, The most rain in 34 years in January
34 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा बारिश - फोटो : अमर उजाला
तापमान पर ज्यादा फर्क नहीं
दो रात और एक दिन लगातार बारिश से चंडीगढ़ के तापमान पर फिलहाल ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। शुक्रवार को दिन का तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वीरवार रात का तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले तीन दिन तापमान बढ़ेगा। दिन का तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात का तापमान 11 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

सुखना का वाटर लेवल बढ़ा 
दो दिन बारिश से सुखना लेक का वाटर लेवल भी बढ़ गया है। शुक्रवार शाम को सुखना का वाटर लेवल 1154.25 फीट दर्ज किया गया है। सुखना में पिछले हफ्ते से ग्राउंड वाटर भी डाला जा रहा है। इसके अलावा शुक्रवार शाम रेगुलेटरी एंड की तरफ रोके गए पानी को भी खोल दिया गया है। इससे लेक का वाटर लेवल और बढ़ने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed