{"_id":"65b3aa4badc7da48430fd33f","slug":"chandigarh-punjab-cm-s-different-style-seen-at-home-programe-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: एट होम में दिखा पंजाब सीएम का अलग अंदाज.. गीत ' छल्ला' गाकर बांटी बड़ी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: एट होम में दिखा पंजाब सीएम का अलग अंदाज.. गीत ' छल्ला' गाकर बांटी बड़ी खुशी
Fri, 26 Jan 2024 06:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 26 Jan 2024 06:19 PM IST
सार
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद एट होम कार्यक्रम में पंजाब के सीएम ने यह गीत गाया।
विज्ञापन
राज भवन में राज भवन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवंत मान लोकगीत छल्ला गाते हुए
- फोटो : अजय वर्मा
विस्तार
पंजाब राज भवन में एट होम कार्यक्रम में पंजाब के सीएम का अलग अंदाज दिखाई दिए। उन्होंने पंजाबी गीत ' छल्ला' गाकर बड़ी खुशी बांटी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे पिता बनने वाले हैं। बेटा हो या बेटी, बस स्वस्थ हो यही कामना है। छल्ला गायक गुरदास मान का फेमस गीत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित आर्मी भी पहुंचे। वे यहा ऑफिशल से भी मिले। पंजाब राज भवन में एट होम प्रोग्राम में सांसद किरण खेर साथ में वर्तमान मेयर अनूप गुप्ता भी दिखे।
विज्ञापन
इससे पहले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सीएम मुख्यमंत्री मान ने अपने भाषण के दौरान जनता को खुशखबरी देते हुए कहा कि वह पिता बनने वाले हैं। मार्च तक उनके घर में खुशियां आएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
बेटा होगा या बेटी, कभी जानने की कोशिश नहीं की
मान ने यह खुशी सामाजिक तौर पर इसलिए जाहिर की क्योंकि वह प्रदेश की जनता को इस खुशी के जरिए एक संदेश देना चाहते थे। सीएम मान ने बताया कि जब से उनकी पत्नी गर्भवती हुई है, उन्होंने कभी अपनी पत्नी का टेस्ट नहीं करवाया और टेस्ट करवा कर उन्होंने कभी यह जानने की कोशिश नहीं कि उनके घर बेटा आने वाला है या बेटी।
सीएम मान ने प्रदेश की जनता को इसके जरिए यह संदेश दिया कि उनके घर में भी अगर कोई बेटी या बेटा जन्म लेता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बस बच्चा तंदुरुस्त पैदा हो। मान ने कहा-पता नहीं किस वेश में आकर नारायण मिल जाए।