{"_id":"61cccd0e5a4f8b70af78e5d7","slug":"chandigarh-preparations-to-change-from-dsw-to-many-deans-in-pec-chandigarh-news-pkl437673197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेक में डीएसडब्ल्यू से लेकर कई डीन बदलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेक में डीएसडब्ल्यू से लेकर कई डीन बदलने की तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में प्रशासनिक व अन्य पदों पर बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। डीएसडब्ल्यू से लेकर कई डीन तक बदल सकते हैं। बुधवार को दिनभर शिक्षकों के बीच इन्हीं पदों पर नई तैनाती को लेकर चर्चाएं रहीं। नए व पुराने उन शिक्षकों को मौका दिया जाएगा, जिनके पास पेक को आगे ले जाने का विजन होगा। नए साल में लगभग पेक के पास नई टीम होगी, जो नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।
पेक के प्रशासनिक पदों पर कुछ लोग काफी समय से तैनात हैं। प्रशासनिक के अलावा उनके पास अन्य कार्यों की जिम्मेदारी है। ऐसे में कार्य प्रभावित होते हैं। इसे देखते हुए ऐसे शिक्षकों का भार कम किए जाने की तैयारी है। कुछ लोगों के पास पद हैं, लेकिन वह पूरी ऊर्जा के साथ काम नहीं कर रहे हैं। उनका बदलाव करने के लिए सूची बनाई जा रही है। छात्रों से जिन शिक्षकों का जुड़ाव है, उन्हें छात्र कल्याण से जुड़ी जिम्मेदारियां दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा छात्रावासों के वार्डन भी बदले जाएंगे।
बताया जाता है कि बड़े स्तर पर फेरबदल होगा और नए साल में यह टीम शपथ लेगी और अपने गोल तैयार करेगी जो वर्ष 2022 में पूरा करेगी। पेक को एक शिखर तक ले जाने निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया ने खाका तैयार कर रखा है। सूत्रों का कहना है कि निदेशक कार्यालय ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है, जो वर्ष 2022 में पूरा करना है।