फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Pradesh Congress President Subhash Chawla resigned from his post

चंडीगढ़ में कांग्रेस को झटका: प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने दिया इस्तीफा, नये 'खेवनहार' के लिए जोड़-तोड़ होगी शुरू

Sat, 11 Jun 2022 06:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

सुभाष चावला 8 फरवरी 2021 को चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। सुभाष चावला पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर सभी की नजर है।

विज्ञापन
Chandigarh Pradesh Congress President Subhash Chawla resigned from his post
सुभाष चावला। - फोटो : twitter

विस्तार

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने शनिवार को पद से इस्तीफा दिया है। वह कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। चावला शहर के दो बार मेयर भी चुने गए। उनके इस्तीफा से कांग्रेस में खलबली मच गई है। सुभाष चावला ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वो कुछ दिनों बाद मीडिया से बात करेंगे।

विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा को हटाने के बाद सुभाष चावला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस के निचले स्तर से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक के चुनाव होने हैं। इसी महीने चंडीगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके बाद जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। ऐसे में सुभाष चावला के इस्तीफा से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी सकते में हैं।
विज्ञापन


अभी हाल ही में पार्टी के बड़े नेताओं और पार्षद के द्वारा भाजपा में शामिल होने पर चावला दुखी थे। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। पिछले वर्ष नगर निगम के चुनाव में 35 में से आठ पार्षद कांग्रेस के विजयी हुए थे। अब उनके से दो भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed