फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police wrote to ED to probe racketeering racket of Deepu Banur, close to Lawrence Bishnoi

Chandigarh: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी दीपू बनूड़ के रंगदारी रैकेट की जांच कर सकती है ED, पुलिस ने लिखा पत्र

Tue, 01 Aug 2023 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

पुलिस ने मोहाली के एक सट्टेबाज को भी गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि जेल में बंद दीपू और काली शूटर रंगदारी का रैकेट चला रहे हैं। उसके अदालत में बयान दर्ज करवा कर सरकारी गवाह बनाने के बाद ऑपरेशन सेल ने रंगदारी वसूलने का यह मामला दर्ज किया था

विज्ञापन
Chandigarh Police wrote to ED to probe racketeering racket of Deepu Banur, close to Lawrence Bishnoi
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में होटल, क्लब समेत अन्य कारोबारियों को धमका कर रंगदारी वसूलने के रैकेट का भंडाफोड़ कर यूटी पुलिस ने हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी दीपू बनूड़ और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ पुलिस अब इस मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) को पत्र लिखा है और पिछले छह महीने में 40 से 45 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन की जांच की मांग की है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जुलाई में मौसम के रिकॉर्ड: चंडीगढ़ में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई बारिश, 12 साल में सबसे कम भी रहा तापमान
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दीपू बनूड़ गैंग का रवि बनूड़ पिछले छह महीने में कारोबारियों से 40 से 45 लाख रुपये रंगदारी वसूल चुका है। उसके खाते से 25 से 30 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की बात भी सामने आई है। जांच में सामने आया है कि रवि सट्टेबाजों और कारोबारियों से वसूली रंगदारी की रकम आगे दीपू के रिश्तेदार के खाते में डाल देता था। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस के सहयोगी काली शूटर को भी आरोपी बनाया है। वह दीपू के साथ पटियाला की जेल में बंद है। हाल ही में दीपू को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था और अब काली शूटर को भी पूछताछ के लिए जल्दी ऑपरेशन सेल लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों से वसूलते थे रंगदारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में बंद दीपू और काली शूटर रंगदारी का यह रैकेट चला रहे हैं। दोनों मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और हरियाणा के कुछ जिलों में कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं। दीपू लगातार रवि और अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी के संपर्क में रहता था।


यह भी पढ़ें: Monu Manesar: कौन है मोनू मानेसर, जिसके एक बयान पर भड़का बवाल और जल उठा नूंह

सरकारी गवाह बना कर की थी कार्रवाई
पुलिस ने मोहाली के एक सट्टेबाज को भी गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि जेल में बंद दीपू और काली शूटर रंगदारी का रैकेट चला रहे हैं। उसके अदालत में बयान दर्ज करवा कर सरकारी गवाह बनाने के बाद ऑपरेशन सेल ने रंगदारी वसूलने का यह मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बीते 18 जुलाई को वाल्मीकि बस्ती बनूड़ के रवि समेत मलोया के सोमदत्त को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में हथियारों समेत पकड़ा था। 

इसके बाद बादल कॉलोनी जीरकपुर के अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी और नया गांव के राकेश कानिया को गिरफ्तार किया था। मनी टोपी से पुलिस को एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए थे। मनी टोपी पर हत्या, फिरौती, एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के मामले भी दर्ज बताए गए हैं। मनी टोपी कारोबारियों को धमकाकर उनसे वसूली करता था, वहीं राकेश कानिया गैंग का फाइनेंसर था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed