{"_id":"64c88a37cc82b48ece026884","slug":"chandigarh-recorded-highest-rainfall-in-one-day-in-july-and-lowest-temperature-in-july-in-12-years-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में मौसम के रिकॉर्ड: चंडीगढ़ में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई बारिश, 12 साल में सबसे कम भी रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में मौसम के रिकॉर्ड: चंडीगढ़ में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई बारिश, 12 साल में सबसे कम भी रहा तापमान
Tue, 01 Aug 2023 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:00 AM IST
सार
नौ जुलाई को 302 एमएम बारिश हुई, जो चंडीगढ़ के इतिहास में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी। पूरे महीने की बारिश एक दिन में ही हो गई थी। इससे शहर का बुरा हाल हो गया। कई सड़कें धंस गईं। पुल टूट गए और जगह-जगह पानी भर गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भारी बारिश में उखड़ा पेड़।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश, पूरे महीने में सबसे अधिक बारिश और 12 साल में जुलाई माह का तापमान सबसे कम रहने का रिकॉर्ड बना है। इस माह ज्यादातर दिन बादल छाए रहे, जिसकी वजह से पूरे महीने का औसतन अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में जुलाई माह में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस बार जुलाई महीने की शुरुआत से ही शहर में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसकी वजह से कई दिन ऐसे आए जब शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। आठ जुलाई से 11 जुलाई तब लगातार बारिश से भारी तबाही हुई। 50 घंटे में कुल 449 एमएम बारिश हुई जो पूरे साल की बारिश का 40 फीसदी है। इसके बाद एक हफ्ते तक मौसम साफ रहा लेकिन फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nuh Violence: गृह मंत्री विज बोले- मोनू मानेसर की भूमिका नहीं; हर साल यात्रा निकलती है, पहले कभी ऐसा नहीं हुआ
विज्ञापन
पूरे महीने की बारिश एक दिन में हुई
नौ जुलाई को 302 एमएम बारिश हुई, जो चंडीगढ़ के इतिहास में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी। पूरे महीने की बारिश एक दिन में ही हो गई थी। इससे शहर का बुरा हाल हो गया। कई सड़कें धंस गईं। पुल टूट गए और जगह-जगह पानी भर गया। लगातार हुई बारिश की वजह से पहली बार सुखना में पानी का स्तर 1165.40 फीट तक पहुंच गया, जिसके बाद इतिहास में पहली बार सुखना के फ्लड गेट छह फीट तक खोले गए। इसके बावजूद पानी ज्यादा कम नहीं हुआ।
पांच अगस्त से फिर बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। अब पांच अगस्त से फिर बारिश हो सकती है। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।