फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police women constable won gold

चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल ने जीते स्वर्ण

Thu, 04 Feb 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police women constable won gold
पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पेंचक सिलाट सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है। चैंपियनशिप का आयोजन खेल परिसर सेक्टर-42 के इंडोर हॉल में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में बलविंदर कौर ने 55 से 60 किलो भार वर्ग में रुचिका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पूजा ने 60 से 65 किलो भार वर्ग में नोशबा को हराकर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 85 से 90 किलो भार वर्ग में श्रद्धानंद ने कांस्य पदक जीता। शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली बलविंदर कौर और पूजा का चयन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। नेशनल चैंपियनशिप 26 से 28 फरवरी तक रोहतक, हरियाणा में होगी। दोनों महिला खिलाड़ियों के कोच संजय और संदीप मलिक ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतना चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात हैं। नेशनल में भी इन दोनों खिलाड़ियों से चंडीगढ़ पुलिस को उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed