{"_id":"58e683284f1c1b081a5b4aaa","slug":"chandigarh-police-start-recruitment-process-from-17th-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 17 से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरु, इन खास बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: 17 से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरु, इन खास बातों का रखें ध्यान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे वक्त से रुकी चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरु हो रही है। इसके लिए पहले दो हजार युवाओं को बुलाया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबलों के 520 पदों पर लंबे समय से रुकी भर्ती प्रक्रिया अब 17 अप्रैल से शुरू हो रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 अप्रैल से पुलिस लाइन सेक्टर-26 में फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है। इसके लिए जल्द ही नंबर अलॉट कर दिए जाएंगे। वहीं आवेदनकर्ताओं को एप्लीकेशन नंबर पर दिए गए मोबाइल पर मैसेज किए जा रहे हैं।
इसके अलावा आवेदनकर्ता चंडीगढ़ पुलिस की साइट से एप्लीकेशन फार्म नंबर के आधार पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें साथ में आईडी प्रूफ भी लाना होगा। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
सेक्टर-26 पुलिस लाइन में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले तीन दिन दो बैच में दो-दो हजार युवाओं को बुलाया जाएगा। इसके बाद आगे से रोजाना तीन-तीन हजार कैंडीडेट बुलाए जाएंगे। युवाओं का फिजिकल टेस्ट सुबह 6, 9 और 12 बजे से तीन बैच में होगा।
विज्ञापन
पुरुषों की फिजिकल प्रक्रिया 22 जून तक चलेगी उसके बाद महिला अभ्यर्थियों बुलाया जाएगा। वहीं फिजिकल में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए उनके एडमिट कार्ड के लिए उनकी एप्लीकेशन और जानकारी बायोमैट्रिक्स रिकार्ड की जाएगी। दिसंबर 2015 में आवेदन मांगे जाने के बाद से भर्ती प्रक्रिया केवल सीसीटीवी कैमरे न लगने से रुकी थी।
पुलिस अधिकारियों के दावे के अनुसार सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 12 से 14 वेब कैमरों और वीडियो से कैमरों से भी रिकार्डिंग की जाएगी। करीब 200 पुलिसकर्मियों को प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा।

इलेक्ट्रानिक मशीन से नापी जाएगी हाइट और चेस्ट
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : File Photo
अभ्यर्थियों को सबसे पहले रेस में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद एक-एक कर लॉन्ग जंप, हाई जंप होगा। वहीं पुलिस भर्ती के दौरान पहली बार हाइट और चेस्ट इलेक्ट्रानिक मशीन से नापी जाएगी। पुलिस की ओर से हाइट में हिल एरिया और पुलिसकर्मियों के बच्चों को 2 इंच की छूट दी जाएगी।
कुल पद - 520 (सामान्य-286, ओबीसी-140, एससी-94)
कुल आवेदन - 2.40 लाख
योग्य उम्मीदवार - 2.14 लाख
पुरुष उम्मीदवार - 1.62
महिला उम्मीदवार - 52 हजार
महिला-पुरुषों के पद - 50-50 फीसदी
सीसीटीवी कैमरों की वजह से रुकी हुई कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए फिजिकल 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया होगा। किसी तरह की धांधली न हो इसके लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं।
- तेजिंदर सिंह लूथरा, डीजीपी, चंडीगढ़ पुलिस