फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police's different style: danced to the beat of drum, raised the officers on their shoulders along with the chair

चंडीगढ़ पुलिस का अलग अंदाज : ढोल की थाप पर किया डांस, अधिकारियों को कुर्सी समेत कंधों पर उठाया

Thu, 18 Nov 2021 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police's different style: danced to the beat of drum, raised the officers on their shoulders along with the chair
चंडीगढ़। सेक्टर-26 पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में वीरवार को पुलिस का नया रूप देखने को मिला। हमेशा हाथ में हथियार और चेहरे पर गंभीरता लिए रहने वाले अफसरों और पुलिसकर्मियों के चेहरे पर केवल हंसी थी। उत्साह इतना ज्यादा था कि ढोल की थाप जबरदस्त डांस किया। पुलिस के 55वें स्थापना दिवस पर परेड के आयोजन में यह नजारा देखने को मिला। इस मौके पर छह निरीक्षकों को पदोन्नत कर डीएसपी का प्रभार सौंपा गया। उत्साहित कर्मचारियों ने डीजीपी प्रवीर रंजन से लेकर एसएसपी कुलदीप चहल और यातायात मनीषा चौधरी, एसपी सिटी केतन बंसल को कुर्सी पर बैठाकर उछाला। अफसरों ने भी इस उत्साह में कर्मचारियों के संग पूरा आनंद लिया। पदोन्नत होने के बाद उत्साहित डीएसपी ने सीटियां मारकर अपनी खुशी भी व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और उनके सलाहकार धर्मपाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिसकर्मियों की टुकड़ियों ने परेड की। एएसपी मृदुल के नेतृत्व में टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। वहीं, बैंड की टीम ने भी अतिथियों को सलामी दी। प्रशासक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे मकानों को जल्द उन्हें सौंप दिया जाएगा। सुरक्षा करने वाले सुरक्षित रहेंगे, तभी हम सुुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी बुलाया गया था। सभी ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। वहीं वीरवार शाम को डीजीपी प्रवीन रंजन के सेक्टर-5 स्थित सरकारी आवास में एट होम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन इंस्पेक्टरों के कंधों पर लगे तमगे
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और उनके सलाहकार ने डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने वाले निरीक्षक बरजिंदर सिंह, श्रीप्रकाश, गुरजीत कौर, दिलबाग सिंह, मंजू शर्मा और जसविंदर कौर के कंधों पर स्टार लगाए। इसके बाद सभी को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेंगे तैनात
निरीक्षक गुरजीत कौर को डीएसपी यातायात, श्रीप्रकाश को आईआरबी का सहायक कमांडेंट, दिलबाग सिंह को डीएसपी पीसीआर, जसविंदर कौर को डीएसपी ट्रेनिंग और बरजिंदर सिंह को डीएसपी कम्यूनिकेशन का प्रभार दिया गया है।

प्रदर्शनी में दिखे अलग-अलग रंग
इस मौके पर बुड़ैल जेल के अंदर कैदियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पेटिंग लगीं थीं। इसके अलावा कपड़े के मास्क, मोमबत्ती सहित कई वस्तुएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed