{"_id":"598885474f1c1b11638b459c","slug":"chandigarh-police-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बराला कांड: सवालों से तिलमिलाए SSP, प्रेस कांफ्रेंस बीच में छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराला कांड: सवालों से तिलमिलाए SSP, प्रेस कांफ्रेंस बीच में छोड़कर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Eish Singhal, SSP Chandigarh
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में घिरने के बाद एसएसपी ने शाम को तत्काल में प्रेस कांफ्रेंस बुला ली। लेकिन मीडिया के सवालों का सटीक जवाब नहीं दे पाए। तीखे सवालों से तिलमिलाए एसएसपी प्रेस कांफ्रेंस बीच में ही छोड़कर चलते बने। इसके बाद सेक्टर-9 पुलिस हेडक्वार्टर में पुलिस और मीडिया के बीच हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ।
एसएसपी डा. ईश सिंघल ने सोमवार शाम 5 बजे पत्रकारों को कांफ्रेंस में बुलाया। मीडिया की ओर से पहला सवाल दागा गया कि डीएसपी सतीश कुमार ने तीन बार बयान क्यों बदला। इसके जवाब में एसएसपी ने कहा कि धाराओं पर कानूनी सलाह ली जा रही है।
इसके बाद यदि जरूरत होगी तो धारा 365, 511 जोड़ दी जाएगी। अगला सवाल खराब सीसीटीवी कैमरों के बारे में किया गया। इस पर एसएसपी बोले कि जांच चल रही है, टेक्निकल टीम से मदद मांगी गई है। इसमें कुछ सामने आने के बाद ही जवाब दिया जा सकता है।

Trending Videos
मीडिया से नहीं मिले डीजीपी
Chandigarh Police
युवती के किडनैपिंग की शिकायत के बावजूद धारा क्यों नहीं जोड़ी के बारे में पूछने पर एसएसपी ने बताया कि 164 के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। युवती द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद किडनैपिंग की धारा नहीं लगाए जाने का सवाल दोबारा पूछने पर एसएसपी तिलमिला गए और पीसी बीच में ही छोड़कर जाने लगे। मीडियाकर्मियों ने जब कहा कि अभी उनके सवाल पूरे नहीं हुए हैं तो वह बोले कि रोजाना पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
मीडिया से नहीं मिले डीजीपी
एसएसपी की पीसी से असंतुष्ट पत्रकारों ने डीजीपी व डीआईजी से मिलने की मांग की। इस दौरान यूटी पुलिस के प्रेस पीआरओ इंस्पेक्टर रामदयाल ने पत्रकारों को ऑफिसर रूम की ओर जाने से रुकवा लिया और उन्होंने बताया कि अधिकारी बैठे नहीं हैं। काफी गहमागहमी के बाद उन्हें डीजीपी व डीआईजी से मीडियाकर्मी डीजीपी व आईजी से मिलने गए। कुछ समय वेटिंग रूम में बैठाने के बाद जवाब मिला कि डीजीपी तेजिंदर लूथरा कहीं निकल गए हैं। जबकि, डीआईजी ने कहलवाया कि वह मंगलवार की शाम पीसी में मिलेंगे।