फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police officers will be transferred soon

चंडीगढ़ पुलिस में जल्द होंगे कुछ फेरबदल

Wed, 08 Jan 2014 08:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police officers will be transferred soon

पुलिस विभाग जल्द ही शहर के सभी डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला करने जा रहा है। हर डीएसपी को नई जिम्मेवारी देने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


ऐसी संभावना जताई जा रही है इसी माह में तबादलों का आर्डर विभाग द्वारा हो जाएगा। इसकी सूचना चंद डीएसपी को भी मिल गई है, जिस कारण प्राइम तैनाती पाने के लिए उन्होंने आला अधिकारियों के पास लाबिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस समय कई डीएसपी ऐसे हैं जिन्हें एक ही जगह तैनात हुए 3 साल से ज्यादा समय हो गया है। जबकि सीवीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक अधिकारी 3 साल से ज्यादा समय तक एक पद पर तैनात नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नए एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल की ओर से भी इस समय हर डीएसपी की कार्यक्षमता को देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कार्यक्षमता और कारगुजारी को देखते हुए तबादलों की सूची जारी की जाएगी।

23 डीएसपी हैं इस समय
इस समय शहर में 23 डीएसपी हैं जबकि शहर में सुरक्षा के लिए 11 थानें हैं। विभाग के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब इतनी तादाद में डीएसपी तैनात हुए हों।

थानों की निगरानी चाहते हैं अधिकतर
अधिकतर डीएसपी थानों की निगरानी चाहते हैं। इस समय शहर में डीएसपी सेंट्रल, साउथ और ईस्ट का पद है जिस पर हर किसी की नजर है क्योंकि इन डीएसपी को ही अपने अपने थानों की निगरानी करने का मौका मिलता है। लोगों से भी इन डीएसपी का सीधा संपर्क होता है।


अंजिता को नहीं मिली जिम्मेवारी
दिल्ली से आई डीएसपी अंजिता चंदियाल को दो सप्ताह होने वाले हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई जिम्मेवारी नहीं दी गई है।

तबादलों की नई सूची जारी होने के बाद ही उन्हें पद मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें अहम पद दिया जा सकता है। श्वेता चौहान और सतीश कुमार को इस समय क्राइम ब्रांच में तैनात किया है। तबादलों में इन्हें भी स्वतंत्र विभाग दिया जाएगा।

हर कोई चाहता है एसपी बनना
इस समय चंडीगढ़ के डीएसपी जगबीर, सतबीर, विजय कुमार, रोशन लाल, अश्वनी, बीएस चड्ढा और बीएस नेगी हैं। इनमें हर डीएसपी प्रमोशन पा कर एसपी बनना चाहता है।

इनमें हर अधिकारी प्रशासन को एसपी बनाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज चुका है। ध्यान रहे कि शहर में एसपी का कोई पद ही नहीं है।

इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला दूसरे राज्यों में
फासवेक अध्यक्ष पीसी सांघी का कहना है कि दूसरे राज्यों से तो डीएसपी स्तर के अधिकारी डेपूटेंशन पर आ रहे है लेकिन शहर में काफी लंबे समय से तैनात डीएसपी दूसरे राज्यों में डेपूटेशन पर नहीं जा रहे है। उनका कहना है कि इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी दूसरे राज्यों में भेजने और यहां पर लाने का प्रावाधान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed