फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police mobile app for girls safety

चंडीगढ़ में अब लड़कियां बेखौफ होकर घर से बाहर निकल पाएंगी, SSP का वादा

Wed, 03 Jan 2018 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police mobile app for girls safety
New year celebration - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में लड़कियां अब बेखौफ होकर घर से बाहर निकल पाएंगी और बिना किसी डर के अपने काम कर सकेंगी। ये एसएसपी जगदाले का वादा है। दरअसल चंडीगढ़ की महिलाओं के लिए यूटी पुलिस संकट मोचन साबित होगी। इसके लिए पुलिस जल्द ही एक एप लांच करेगी। इस एप में जीपीएस के जरिये पावर बटन की सुविधा दी जाएगी। इसे क्लिक करते ही जरूरतमंद के पास चंद मिनटों में पुलिस के जवान पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि खास तौर से सिटी की महिलाओं और सीनियर सिटीजन की सेफ्टी केलिए यह सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस की कोशिश होगी कि आरोपी को भागने का मौका ही न मिले। एप के माध्यम से मिले मैसेज के आधार पर जरूरतमंद की त्वरित सहायता की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस की ओर से एक वट्सअप नंबर पहले ही जारी किया जा चुका है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी निलांबरी विजय जगदले ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस केलिए महिलाओं और सीनियर सिटीजन की सुरक्षा प्राथमिकता है। पुलिस की ओर से एक ऐसा ऑप्लिकेशन तैयार किया जा रहा है, जो जल्द महिलाओं को पावर बटन की सुविधा देगा। इसे तय समय तक दबाने के बाद इलाके की पुलिस तत्काल सतर्क हरकत में आएगी। एप का इस्तेमाल करने के लिए इसे मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। इसमें यूजर को लॉगिन कर अपनी तमाम जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दर्ज यूजर के परिजन का मोबाइल नंबर भी पुलिस के लिए मददगार साबित होगा, ताकि  जरूरत पड़ने पर पुलिसयूजर के परिवार से संपर्क साध सके। एसएसपी ने बताया कि इस एप को स्मार्ट बनाने के लिए जीपीएस की सुविधा से लैस किया जाएगा, ताकि पुलिस समय गंवाए लोकेशन पर पहुंच सके। उन्होंने बताया कि इस एप को कंट्रोल रूप में लगाए जाने वाले सर्वर से जोड़ा जाएगा।

ऐसे काम करेगा एप
एसएसपी ने बताया कि इस एप के जरिए शिकायतकर्ता और पुलिस कंट्रोल रूम चंद सेकेंड में एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। मैसेज मिलते ही तत्काल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस अलर्ट हो जाएगी। लोकेशन की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों को दी जाएगी। मोबाइल फोन कर स्विच ऑफ हो जाने पर भी पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा जा सकेगा।


एसएसपी ने बताया कि अब तक शिकायत के लिए 100 नंबर पर फोन की सुविधा है। इसमें शिकायतकर्ता को अपनी पूरी लोकेशन बतानी पड़ती है, लेकिन कई बार पीड़ित मुसीबत में होने के कारण पूरी जानकारी दे पाने में असमर्थ होता है। एप इन परेशानियों का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed