फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police lathicharge on vendors

चंडीगढ़ पुलिस ने रजिस्ट्रेशन कराने आए वेंडरों पर भांजीं लाठियां, जानिए क्यों?

Wed, 20 Dec 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police lathicharge on vendors
चंडीगढ़ में वेंडर्स
चंडीगढ़ सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में मंगलवार को वेंडर्स काफी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी। क्योंकि वेंडरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। वेंडरों का हंगामा बढ़ने पर अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन का काम बंद करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति काबू की। पिछले एक सप्ताह से वार्ड 16 से 20 तक के वेंडरों का सेक्टर- 20 की डिस्पेंसरी में रजिस्ट्रेशन चल रहा है। यहां पर रजिस्ट्रेशन करवाने केलिए वेंडर सुबह-सुबह ही पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-20 सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता का वार्ड है। रजिस्ट्रेशन के प्रभारी सोशल डेवलपमेंट अधिकारी विवेक त्रिवेदी के साथ वेंडरों ने जमकर धक्का मुक्की की। शहर में 29 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत वेंडरों का रजिस्ट्रेशन चल रहा है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण लंबी लाइनें लग रही हैं। वेंडरों का कहना है कि नगर निगम को रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाने चाहिए। कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका नंबर 3 से 4 दिन बाद मुश्किल से आता है।
विज्ञापन


वेंडरों को रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह कूपन बांटे जाते हैं, जिनके पास कूपन होते हैं, उनका ही रजिस्ट्रेशन किया जाता है। मंगलवार को सबसे पहले महिलाओं को कूपन दिए गए, लेकिन उनमें से कुछ महिलाओं ने अपने पतियों को कूपन दे दिए। यह देखकर कई वेंडर दीवार फांद कर डिस्पेंसरी के अंदर घुस आए और रजिस्ट्रेशन कर रहे कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे। मंगलवार को 600 से ज्यादा वेंडर डिस्पेंसरी में पहुंचे थे। 28 वेंडरों का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया था कि हंगामा शुरू हो गया और इसके ज्यादा बढ़ने पर काम बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों का भी है बोलबाला
वेंडरों की लंबी लाइनें लग रही है। नगर निगम का आदेश है कि अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वालों को हटाया जाएगा। लाइनें लगने से दलाल सक्रिय हो गए हैं। कई वेंडरों की सिफारिश के लिए कर्मचारियों को वीआईपी और नेताओं के फोन भी आ रहे हैं।

कूपन फोटो स्टेट करवा कर पहुंच गया एक वेंडर
नगर निगम की ओर रजिस्ट्रेशन से पहले कूपन दिया जाता है। दो दिन पहले सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में एक वेंडर पहले से किसी वेंडर को दिए गए कूपन को फोटो स्टेट करवा कर पहुंच गया। इसके बाद से अब कूपन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।

जिनकी अखबार में आई फोटो, उनका भी सर्वे में नाम नहीं
सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता ने स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत शहर में हुए सर्वे और अब हो रहे रजिस्ट्रेशन पर सवाल उठाया है। गुप्ता का कहना है कि पिछले साल सर्वे की शुरुआत उनकेवार्ड से तत्कालीन मेयर अरुण सूद ने करवाई थी। उस समय जिन वेंडरों की सर्वे करते हुए अखबार में तस्वीरें आई थीं, उनका भी नाम सर्वे में शामिल नहीं है। रजिस्ट्रेशन में भेदभाव हो रहा है। पंचकूला, मोहाली के आधार कार्ड वालों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा, जबकि ऐसे लोग कई साल से शहर में काम कर रहे हैं। कई तरह की खामियां है, जिन्हें वह 27 दिसंबर को होने वाली सदन की बैठक में उठाएंगे।


5601 वेंडरों से कमाए 85 लाख
वेंडर एक्ट के तहत शहर में 21 हजार लोगों का सर्वे हो चुका है, लेकिन अभी तक 5601 वेंडरों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। रजिस्ट्रेशन से नगर निगम 85 लाख रुपये की कमाई कर चुका है। 15 जनवरी को नगर निगम ने वेंडिंग जोन तय कर ड्रा निकालने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed