{"_id":"60f6bb0f8ebc3e6d3f5b8030","slug":"chandigarh-police-hold-mock-drill-in-the-office-of-all-india-radio","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल: चंडीगढ़ में रेडियो स्टेशन में बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल: चंडीगढ़ में रेडियो स्टेशन में बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Tue, 20 Jul 2021 05:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 05:37 PM IST
सार
बम की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस ने ऑल इंडिया रेडियो के दफ्तर पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में पता चला कि यह मॉक ड्रिल थी।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित रेडियो स्टेशन में मंगलवार सुबह बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दफ्तर से सभी को बाहर निकालकर सील कर दिया। दमकल विभाग की गाड़ियां, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता की टीम के साथ पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू की लेकिन अंदर कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जिसके बाद पता चला कि 15 अगस्त के मद्देनजर मॉक ड्रिल की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-34 स्थित ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन में बम मिला है। सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता के अलावा अलग-अलग विंग की टीम मौके पर पहुंचकर सभी को दफ्तर से बाहर निकलवाया। करीब डेढ़ घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई बम बरामद नहीं हुआ तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर यूटी पुलिस चौकस हो गई।
विज्ञापन