{"_id":"5f87edbcc64fbf3bbc33dfdb","slug":"chandigarh-police-have-no-clue-in-sopu-leader-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपू नेता की हत्या समेत तीन बड़ी वारदातों में चंडीगढ़ पुलिस के हाथ खाली, दबिश दे रही हैं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपू नेता की हत्या समेत तीन बड़ी वारदातों में चंडीगढ़ पुलिस के हाथ खाली, दबिश दे रही हैं टीमें
Thu, 15 Oct 2020 12:05 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ महिला पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या समेत तीन वारदातों में पुलिस एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं, वारदात हुए चार दिन बीत चुके हैं। सेक्टर-26 से बरामद पल्सर बाइक रोपड़ में पंजीकृत है। जांच में सामने आया कि बाइक को कई लोगों को बेचा जा चुका है। पुलिस की जांच अभी बाइक पर ही अटकी पड़ी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि टीम पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा का नाम सामने आया था। चंडीगढ़ पुलिस 19 अक्तूबर को दिलप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए ला सकती है। उसके आने के बाद मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात मोहाली निवासी सोपू नेता गुरलाल बराड़ (26) फार्च्यूनर गाड़ी से इंडस्ट्रियल एरिया के प्ले ब्वॉय क्लब में आया था। इसी बीच वह पारा क्लब में किसी जानकार युवती के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चला गया। वहां से लौटकर फिर प्ले ब्वॉय क्लब में किसी को गाड़ी देने पहुंचा तो दो युवक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, वारदात के बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेवारी ली थी। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 302 आर्म्स एक्ट और साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वारदात के चार दिन बाद भी अब तक मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
वहीं, रविवार रात बुडै़ल के सोनू शाह हत्याकांड के गवाह प्रवीण शाह और बाउंसर तीरथ सिंह को गोली मारने के प्रयास के मामले में आरोपी मोंटी शाह अब तक फरार है। इसके अलावा सेक्टर-9 के एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारने के आरोपियों की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।