{"_id":"9e4e923850efa62e77aed8a5921e71a3","slug":"chandigarh-police-guideline-for-new-year-2015-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जारी हुई गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जारी हुई गाइडलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। इसके तहत सिटी में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों पर पुलिस की नजर रहेगी। 31 दिसंबर को शाम के बाद आयोजन स्थल से लेकर सड़कों तक पर यूटी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
हालांकि, सेलिब्रेशन पर किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है, लेकिन हुड़दंग और हंगामा करने वालों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। पुलिस ने शहर के होटल, बार, डिस्कोथेक संचालकों के लिए भी विशेष गाइडलाइन जारी की है। सोमवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने उन्हें हिदायतें दे दी हैं।
विज्ञापन
2100 जवान होंगे सुरक्षा में
सुरक्षा व्यवस्था में 13 डीएसपी, 42 इंस्पेक्टर, 600 महिला कांस्टेबल व अन्य सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 2100 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इसके साथ ही 50 पीसीआर वैन भी सड़कों पर घूमेंगी और शहर में 86 जगहों पर नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम संचालक ध्यान दें
- ढाई बजे कार्यक्रम का अंतिम समय है। इस दौरान पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
- क्रार्यक्रम के दैरान किसी भी तरह की लड़ाई, हुड़दंग और शिकायत को इग्नोर नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस तुरंत कार्यक्रम को बंद करवा सकती है।
- पहचान पत्र देखने के बाद ही होटल, बार या डिस्को में प्रवेश दें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संचालक जिम्मेदार होंगे।
- कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा, मेडिकल, पार्किंग और फायर से निपटने का प्राथमिक इंतजाम होना चाहिए।
- हुड़दंग होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दी जाए। संचालक अपने तरीके से निपटाने की कोशिश न करें।
यहां होगी विशेष सुरक्षा
सेक्टर-26
सेक्टर-17
अरोमा चौक
एलांते मॉल
इंडस्ट्रियल एरिया
बस स्टैंड
रेलवे स्टेशन
सेक्टर-35 स्थित मैरियट होटल