फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police gets uniform allowance and ration money similar to that of the Central Force

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस को केंद्रीय बल के समान पोशाक भत्ता व राशन मनी

Sat, 02 Mar 2024 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police gets uniform allowance and ration money similar to that of the Central Force
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को लंबे समय से अटके पुलिसकर्मियों के भत्तों और अन्य लाभ को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में वित्त विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे पुलिसकर्मियों को सालाना न्यूनतम एक लाख रुपये का वित्तीय लाभ होगा।
विज्ञापन

प्रशासक ने शहर में तैनात पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पुलिस बलों के समान भत्ते देने को स्वीकृति दी है। इसमें राशन मनी, ड्रेस अलाउंस के अलावा तेरहवें माह का वेतन भी शामिल है। करीब छह हजार कर्मचारी व अधिकारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों का पिछले साल का दिवाली बोनस भी देय है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नए आदेशों में इसे शामिल किया गया है या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यूटी प्रशासन को इन भत्तों की अदायगी के लिए हाल ही में पत्र लिखा था। इसमें पुलिस ने कहा था कि उन्हें पिछले साल 7,000 रुपये का दिवाली बोनस भी नहीं दिया गया था। हालांकि, यूटी वित्त विभाग ने 31 जनवरी, 2024 को ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के लिए ड्रेस भत्ते पर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश को अपनाने के संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों के लिए ड्रेस भत्ते के रूप में प्रति वर्ष 10,000 रुपये और अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए 5,000 रुपये देने का प्रावधान है, जिन्हें 7वें वेतनमान के तहत वर्दी की आपूर्ति की गई थी। बहरहाल, भत्तों को मंजूरी मिलने से पुलिस विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने चार से पांच हजार का होगा लाभ
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासक ने केंद्रीय पुलिस बलों के समान राशन मनी, पोशाक भत्ता, 13वां वेतन और बच्चों की शिक्षा समेत सभी भत्तों को मंजूरी दे दी है। एसपी केतन बंसल ने बताया कि इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को हर महीने चार से पांच हजार रुपये का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed