फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police constable Sonam selected for World Taekwondo Championship

Chandigarh News: विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ पुलिस की सिपाही सोनम का चयन

Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police constable Sonam selected for World Taekwondo Championship
विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ पुलिस की सिपाही सोनम का चयन
विज्ञापन

29 अक्तूबर को चीन में खेलेंगी मैच, हाल में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता था गोल्ड
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की महिला सिपाही सोनम का चयन विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सेक्टर-34 थाने में तैनात सोनम चीन पहुंच गई हैं। यह चैंपियनशिप 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
सोनम अंडर-62 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका मुकाबला 29 अक्तूबर को निर्धारित है।

सोनम का चयन पुणे में आयोजित ट्रायल में हुआ था, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय कोचों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 8 से 16 अक्तूबर तक आयोजित 10वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक हासिल किए थे। डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा और आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। हालांकि, उस समय सोनम चीन के लिए रवाना हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सोनम 25 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होकर न केवल अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है, बल्कि रोजाना अभ्यास कर खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed