फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police caught more than 1.5 lakh bottles of illegal liquor in the month of June

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने जून माह में पकड़ीं डेढ़ लाख से ज्यादा अवैध शराब की बाेतलें

Sun, 02 Jul 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police caught more than 1.5 lakh bottles of illegal liquor in the month of June
चंडीगढ़। पुलिस ने पिछले महीने शहर में अपराध पर काबू पाने के लिए किए गए प्रयासों की सूची सार्वजनिक की है। विभाग ने बताया कि सिर्फ जून माह में एक्साइज एक्ट के तहत 35 केस दर्ज दर्ज कर अवैध शराब पकड़ी गई है। इनमें विभिन्न ब्रांड की 1,71,789 छोटी-बड़ी बोतलें बरामद की गई हैं। वहीं विभिन्न थानों में एनडीपीएस के 16 मामले दर्ज करते हुए 409.275 किलो हेरोइन, 250 ग्राम चरस, 7.064 किलो गांजा और 16 इंजेक्शन पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सट्टे पर नकेल कसते हुए कुल आठ मामले दर्ज किए गए हैं और 57,427 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, जून माह में 68 भगोड़े भी काबू किए गए हैं। इनमें से 41 थाना पुलिस और 27 पीओ सेल ने पकड़े हैं। इनके अलावा चोरी के 40 मामलों को सुलझाते हुए 44 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर झपटमारी के सात मामलों को सुलझाते हुए नौ आरोपी पकड़े गए हैं। इसी तरह घर में घुस चोरी के छह मामले को सुलझाते हुए सात लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed