फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Administration made major reshuffle and transferred 14 DSPs

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस ने 14 डीएसपी का किया तबादला, विवादित अधिकारी अभिनंदन का भी ट्रांसफर

Fri, 05 Jul 2024 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 02:57 PM IST
सार

इन तबादलों में डीएसपी अभिनंदन का तबादला चर्चित है, क्योंकि किशनगढ़ गांव में एक युवक को दूसरे की पटाई के मामले में गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ हिरसात में पिटाई का मामला सामने आए था। इस मामले में युवक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समाने उठाया था। इसके बाद लगातार उनके तबादले की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Chandigarh Police Administration made major reshuffle and transferred 14 DSPs
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पुलिस प्रशासन चंडीगढ़ ने बड़ा फेरबदल करते हुए 14 डीएसपी का तबादला किया है। डीएसपी जसविंदर सिंह को ट्रैफिक रोड एंड सेफ्टी से डीएसपी साउथ, डीएसपी राम गोपाल को सीआईडी से हटाकर डीएसपी ट्रैफिक लगाया गया। 

विज्ञापन


इसी तरह डीएसपी दलबीर सिंह को एसडीपीओ साउथ से सीआईडी, डीएसपी हरजीत कौर को ट्रैफिक से पीसीआर का चार्ज दिया गया है। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को पीसीआर से आईआरबी को इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह डीएसपी उदयपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से बदलकर डीएसपी हाई कोर्ट सिक्योरिटी लगाया गया। 
विज्ञापन


डीएसपी उमराव सिंह को हाई कोर्ट सिक्योरिटी से डीएसपी ट्रैनिंग, डीएसपी सीता देवी को वूमेन सेल से डीएसपी कम्युनिटी पुलिस और एडिशनल चार्ज  डीएसपी एडमिन, डीएसपी जसविंदर कौर ट्रेनिंग से डीएसपी वूमेन सेल, डीएसपी जसवीर सिंह को आपरेशन सेल से एसडीपीओ नॉर्थ ईस्ट एडिशनल चार्ज क्राइम ब्रांच ,डीएसपी पी.अभिनंदन को नॉर्थ -ईस्ट डिवीजन से डीएसपी ऑपरेशन सेल और एडिशनल चार्ज ईओडब्ल्यू, डीएसपी रजनीश को पुलिस लाइन से एसडीपीओ ईस्ट ओर एडिशनल चार्ज डिस्ट्रिक क्राइम सेल ,डीएसपी नियति मित्तल पुलिस हेडक्वार्टर से डीएसपी ट्रैफिक और एडिशनल चार्ज पुलिस लाइन, डीएसपी पलक गोयल एसडीपीओ ईस्ट से बदलकर डीएसपी पुलिस हेडक्वाटर और एडिशनल चार्ज डीएसपी पीएलडब्ल्यूसी सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तबादलों में डीएसपी अभिनंदन का तबादला चर्चित है, क्योंकि किशनगढ़ गांव में एक युवक को दूसरे की पटाई के मामले में गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ हिरसात में पिटाई का मामला सामने आए था। इस मामले में युवक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समाने उठाया था। इसके बाद लगातार उनके तबादले की मांग की जा रही है। जिसके अब उन्हें वहां से बदल कर डीएसपी ऑपरेशन लगाकर और ईओडब्ल्यू एडिशनल चार्ज दिया गया है। जबकि उनकी जगह जसवीर सिंह को नोर्थ ईस्ट डिवीजन का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed