फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Players won Medals in Asia Pacific Master Games

एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स में खिलाड़ियों ने जीते मेडल...56 गोल्ड, 57 सिल्वर 47 ब्रांज

Thu, 20 Sep 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Sep 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Players won Medals in Asia Pacific Master Games
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 56 गोल्ड मेडल, 57 सिल्वर और 47 ब्रांज मेडल अपने नाम किए। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में चंडीगढ़ के प्लेयर भी शामिल हैं। एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स का आयोजन 6 से 15 सितंबर तक आयोजित किया गया। गेम्स में कुल भारतीय दल के 201 मास्टर्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 114 पुरूष और 61 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चंडीगढ़ से मास्टर्स गेम्स में मेडल जीतने वालों में नीरू कक्कड़, गरजीत सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी हारुण राशिद और कविता शामिल रहे। इन खिलाड़ियों के वापस पहुंचने पर बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा हैं। शर्मा ने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य 2021 में आयोजित होने वाली मास्टर्स ओलंपिक गेम्स है और हमें अभी से इसकी तैयारियाें में जुटना होगा। मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि हम काफी खुश है कि अब इंडिया में मास्टर्स गेम्स में लोगों का रूझान बढ़ता जा रहा है। पिछले साल चंडीगढ़ में आयोजित हुई मास्टर्स गेम्स में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ही मलेशिया में आयोजित एशिया पेसिफिक मॉस्टर गेम्स प्रतियोगिता के लिए टिकट मिला था।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि अगले साल 10 फरवरी से देहरादून में नेशनल गेम्स होंगी। वहां से जो खिलाड़ी उभरेंगे उन सभी को साल 2021 में होने वाली मास्टर्स ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। सिंह ने बताया कि इसी हप्ते असम सरकार ने एशिया पेसिफिक मास्टर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों 3 लाख और ब्रांज मेडल जीतने वालों को 2 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि मास्टर्स एथलीट को उत्साहित करने के लिए अन्य राज्यों की सरकारों को भी इस तरह की घोषणा करनी चाहिए। चंडीगढ़ मास्टर्स फेडरेशन के प्रेसीडेंट केएस भारती ने बताया कि जल्द फेडरेशन की तरफ से चंडीगढ़ के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरू कक्कड़ ने चार मेडल जीते..
चंडीगढ़ से मेडल जीतने वालों में नीरू कक्कड़ ने इस टूर्नामेंट चार मेडल जीते हैं। नीरू ने प्लस-45 आयुवर्ग की कैटागरी की 5000 मीटर रेस में हिस्सा लेते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरा सिल्वर मेडल नीरू ने 5000 मीटर वॉक में जीता। नीरू कक्कड़ ने तीसरा ब्रांज मेडल 3000 मीटर वॉक में और 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में फिनिशर का मेडल का जीता। वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम में बतौर इंजीनियर काम करने वाले गुरजीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में मेडल जीता है। गुरजीत ने बताया कि वह अपने बेटे गुरकरण सिंह और परमवीर सिंह को वेटलिफ्टिंग की कोचिंग दिलाने के लिए सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लेकर जाते थे। वहीं से उन्हें भी इसमें रुचि पैदा हुई। वह पिछले एक साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं और यह उनका पहला मेडल है। इसके अलावा बैडमिंटन की मास्टर खिलाड़ी हारूण राशिद और कविता ने सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed