{"_id":"6875697d9b2d21e7090c1a77","slug":"chandigarh-players-will-get-another-all-weather-swimming-pool-chandigarh-news-c-16-pkl1043-763274-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ के खिलाडि़यों को मिलेगा एक और ऑल वेदर स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ के खिलाडि़यों को मिलेगा एक और ऑल वेदर स्वीमिंग पूल
विज्ञापन
चंडीगढ़। तैराकी के मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और शहरवासियों के लिए यूटी खेल विभाग एक और ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने जा रहा है। यह शहर का दूसरा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल होगा।
इससे पहले एकमात्र ऑल वेदर स्वीमिंग पूल सेक्टर-23 में बना है। सेक्टर-39 में खेल विभाग का खेल परिसर बना हुआ है। इसमें इंडोर स्वीमिंग पूल है, जिसे ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में बदला जा रहा है। इसे बनाने के लिए यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एक करोड़ 66 लाख 63 करोड़ 530 रुपये) का अनुमानित राशि का टेंडर जारी किया गया है।
इसके बाद 28 जुलाई को टेंडर की बोलियां खोली जाएंगी, जिसमें पता चलेगा कि किन-किन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा, उसे इसे 6 महीने में बनाकर देना होगा। यूटी खेल विभाग के पास शहर के कई सेक्टरों में सामान्य स्वीमिंग पूल बनाए हुए हैं। यह सामान्य पूल गर्मियों में चलते हैं वहीं, सर्दी आते ही यह बंद हो जाते हैं।