फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh players playing in national and international games due to infrastructure

नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर चंडीगढ़ का नाम चमका रहे खिलाड़ी, वजह शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर

Sat, 20 Jul 2019 05:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jul 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
chandigarh players playing in national and international games due to infrastructure
खेल का मैदान - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के कारण देश ही नहीं विदेशों में अपनी पहचान बनाने में लगे हैं। शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के दिन प्रतिदिन बेहतर बनने से यह संभव हो रहा है। इसका श्रेय चंडीगढ़ प्रशासन और यूटी के खेल विभाग का जाता है। यूटी प्रशासन और खेल विभाग के प्रयासों से चंडीगढ़ खेलों के हब में तबदील होता जा रहा है। यहां पर क्रिकेट ही नहीं सभी खेलों को प्रमुखता दी जाती है। कई सेक्टरों में नए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए गए हैं। वहां पर एक ही छत के नीचे तैराकी, रेसलिंग, जूडो, स्क्वैश, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक जैसे खेलों की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन


बेहतरीन ग्रीन टर्फ
सेक्टर 42 में सिटी का बेहतरीन हॉकी स्टेडियम है। यहां पर ग्रीन टर्फ लगी हुई है। यहां पर हीरो हॉकी लीग, सुपर हॉकी लीग, वर्ल्ड हॉकी लीग के मुकाबले हो चुके हैं। यहां पर दिन और रात दोनों मुकाबले कराए जा सकते हैं। इसी स्टेडियम से देश की नेशनल हॉकी की जूनियर और सीनियर टीम के लिए हर साल खिलाड़ी चयन होते हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में भी ग्रीन टर्फ है। यहां पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल के मुकाबले खेले जाते हैं।
विज्ञापन


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
कई स्कूल में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है। ये सेक्टर 43, 34, 38, 50, 56 और मनीमाजरा में बनाए गए हैं। इनमें एक ही छत के नीचे तैराकी, रेसलिंग, जूडो, स्क्वैश, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक जैसे खेलों के खेलने की सुविधाएं हैं। सेक्टर 38 कांप्लेक्स को बैडमिंटन के खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सेक्टर 50 को सेंटर टेबल टेनिस का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैराकी में भी दुनिया में नाम कमा रहे

सिटी में स्वीमिंग की बेहतरीन सुविधाएं हैं। सेक्टर 23 में खेल विभाग के दो बेहतरीन पूल हैं। इनमें से एक ओपन और दूसरा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल है, जिसमें किसी भी महीने मुकाबले कराए जा सकते हैं। वहीं कई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैराकी के पूल बनाए गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में दो बेहतरीन पूल हैं। इनमें एक ओपन और एक इंडोर है। शहर के जशनप्रीत सिंह को इसी महीने महाराजा रंजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

गोल्फ की दुनिया की बेहतरीन नर्सरी
चंडीगढ़ को गोल्फ की नर्सरी भी कहा जाता है। सिटी में 11 होल का गोल्फ कोर्स है। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियाें को तराशने के लिए गोल्फ रेंज भी बनी हुई है। इन गोल्फ कोर्स पर खेलते हुए जीव मिल्खा सिंह ने इंटरनेशनल लेवल पर शहर का नाम चमकाया। वहीं अर्जुन अवार्डी हरमीत, इरीना बराड़ के साथ युवा आदिल बेदी, वसुंधरा, संदीप कोचर, जयवीर संधू इंटरनेशनल लेवल पर टूर्नामेंट को जीतने में लगे हुए हैं।

शहर में चल रही सभी खेलों की अकादमी
खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन व खेल विभाग की ओर से शहर में सभी खेलों की अकादमी भी चल रही हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए साई व खेल विभाग के तकरीबन 48 से अधिक कोच भी नियुक्त किए हैं। शहर में क्रिकेट, फुटबाल व हॉकी के खेल विभाग की अकादमी भी चल रही हैं। इसके साथ टेनिस के लिए चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम भी है। जिस पर डेविस कप के लिए मुकाबले भी खेले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed