फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi satellite center in una district himachal pradesh

राहतः अब हिमाचल प्रदेश में PGI का सेटेलाइट सेंटर, ये सभी सुविधाएं मिलेंगी

Mon, 21 Aug 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi satellite center in una district himachal pradesh
पीजीआई में सुविधा
अब पीजीआई में इलाज के लिए चंडीगढ़ तक आने की जरूरत नहीं होगी। लोगों को बड़ी राहत देते हुए हिमाचल प्रदेश में सेटेलाइट सेंटर खोलने को मंजूरी दे दी गई है। वहीं यह पहली बार हुआ है कि तीन महीने में किसी प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आया और करोड़ों रुपये की ग्रांट भी जारी कर दी गई हो। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। हिमाचल प्रदेश में कुछ ही दिनों में चुनाव की घोषणा होनी है। इसे ध्यान में रखते हुए पीजीआई के ऊना में बनने वाले सेटेलाइट सेंटर के लिए 495 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


खास यह है कि इसी साल मई के दूसरे हफ्ते में गवर्निंग बाडी की मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सेटेलाइट सेंटर खोलने का प्रस्ताव लाए थे और शनिवार 19 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और नीति आयोग के सदस्यों की मीटिंग में सेटेलाइट सेंटर के लिए ग्रांट भी जारी कर दी गई। यानी कि मात्र तीन महीने के भीतर प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आया और उसकी मंजूरी भी मिल गई। जबकि अन्य प्रोजेक्टों की मंजूरी में सालों लग जाते हैं। ऊना के सेटेलाइट सेंटर के साथ अलावा मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरो साइंस सेंटर को भी मंजूरी दी गई है। इन दोनों सेंटर को मंजूरी मिलने में कम से कम सात साल लग गए।
विज्ञापन


डेढ़ साल से लटका है फिरोजपुर सेंटर
फिरोजपुर सेंटर पिछले डेढ़ साल से लटका है। पिछले साल सात अगस्त को गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में फिरोजपुर सेटेलाइट सेंटर की घोषणा हुई थी। पीजीआई में आयोजित गवर्निंग बाडी की मीटिंग में सेटेलाइट सेंटर को प्रिंसिपल मंजूरी दी गई है। इसी तरह से पंजाब का संगरूर सेटेलाइट सेंटर खुलने में ढाई से तीन लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या होगा ऊना के सेटेलाइट सेंटर में
ऊना में सेटेलाइट सेंटर खुलने से हिमाचल के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। पीजीआई में आने वाले मरीजों में एक बड़ा हिस्सा हिमाचल का होता है। ऊना का सेटेलाइट सेंटर 300 बेड का होगा। यह सेंटर बिल्कुल संगरूर जैसा होगा। इसमें मेडिसिन, गाइनेकोलाजी, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, आप्थलमोलाजी, ईएनटी, डेंटल, रेडियोलाजी, डरमेटोलाजी व अन्य डिपार्टमेंट खोले जाएंगे। इसके निर्माण के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।


इन प्रोजेक्टों की भी मिली मंजूरी
ऊना सेटेलाइट सेंटर के अलावा एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर के लिए 485 और 495.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। मदर एंड चाइल्ड सेंटर में एचडीयू, आईसीयू, मेडिसिन यूनिट, रोबोटिक सर्जरी, नीकू, मिल्क बैंक व एडवांस इनफर्टिलिटी सेंटर की सुविधा होगी। इसके अलावा यूनिट में हेल्थ प्रोफेशनल को ट्रेनिंग देने एडवांस रिसर्च की सुविधा होगी। एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर भी 300 बेड का होगा। इसमें ओटी, आईसीयू व अन्य सुविधाएं होंगी। नई दिल्ली में आयोजित मीटिंग में पीजीआई डायरेक्टर डा. जगत राम, डिप्टी डायरेक्टर अमिताभ अवस्थी, एसके गुप्ता, वनीता सूरी और सुशील ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed