{"_id":"606eb78e2b7ed4677c434d86","slug":"chandigarh-pgi-denies-allegations-to-not-admit-punjab-corona-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने : कैप्टन के आरोप पर पीजीआई की दो टूक, भर्ती कोरोना मरीजों में से 50 फीसदी पंजाब के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने : कैप्टन के आरोप पर पीजीआई की दो टूक, भर्ती कोरोना मरीजों में से 50 फीसदी पंजाब के
Thu, 08 Apr 2021 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:28 PM IST
सार
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था, पीजीआई पंजाब के मरीजों को नहीं भर्ती कर रहा
- पीजीआई का जवाब, कोविड अस्पताल में 166 मरीजों में पंजाब के 83 मरीज हैं भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई ने कैप्टन के आरोपों का जवाब दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरे पंजाब में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बुधवार को यह फैसला करते समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि चंडीगढ़ पीजीआई पंजाब के मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है। अब इस पर पीजीआई ने जवाब दिया है। पीजीआई प्रशासन ने पंजाब के आरोपों को निराधार बताया है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, मौजूदा समय में पीजीआई में कोविड-19 के 166 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इसमें से 80 मरीज पंजाब के हैं।
विज्ञापन
पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 अस्पताल की आईसीयू फुल हो चुकी है। इसमें भी 50 प्रतिशत मरीज पंजाब के ही हैं। उन्होंने बताया कि 2020 में जब कोरोना चरम स्थिति पर था, उस वक्त भी पंजाब के 39.9 फीसदी मरीज भर्ती थे। एक साल के दौरान पंजाब की तुलना में चंडीगढ़ के काफी कम मरीज यहां भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के अलावा हरियाणा के मरीजों की संख्या भी 21.4 फीसदी थी। चंडीगढ़ का यह आंकड़ा महज 15 फीसदी का था। कोविड अस्पताल में पंजाब के 24 हजार 762, हरियाणा के 13 हजार 286 और चंडीगढ़ के पांच हजार 344 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा चुका है। पीजीआई प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया है कि कोविड के मरीजों को लेकर पंजाब द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। इसकी पुष्टि पीजीआई में भर्ती मरीजों के आंकड़े से हो रही है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा था, पीजीआई नहीं कर रहा पंजाब के मरीजों को दाखिल
गुरुवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें बताया गया कि पीजीआई चंडीगढ़ उचित चैनलों के माध्यम से भेजे जाने के बावजूद पंजाब से मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में प्रधानमंत्री के साथ इस मामले को उठाएंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि राज्य सरकार द्वारा संदर्भित रोगियों के लिए कम से कम 50 आईसीयू बेड आरक्षित करने के लिए अस्पताल को निर्देशित किया जाए।