फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PGI Contract Employees On Strike Today all update

Strike In PGI: मांगों के लिए पीजीआई में अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर, ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में व्यवस्था धड़ाम

Thu, 08 Aug 2024 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:15 AM IST
सार

पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों में अस्पताल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, रसोई कर्मी, कपड़े धोने वाले कर्मचारियों, टेक्नीशियन, सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
Chandigarh PGI Contract Employees On Strike Today all update
हड़ताल पर बैठे कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई के अनुबंध कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। इससे ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और वार्ड में स्थिति खराब हो गई है। ओपीडी में मरीजों के कार्ड न बनने से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


पीजीआई जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि पीजीआई प्रशासन व स्वास्थ्य मंत्रालय ने किसी भी मांग की पूर्ति नहीं की है। पिछले चार महीने से पीजीआई प्रबंधन व स्वास्थ्य मंत्रालय गरीब ठेकाकर्मियों की खिल्ली उड़ा रहा है इसलिए सभी अनुबंधकर्मी आठ अगस्त को हड़ताल पर हैं। पुलिस ने जोर जबरदस्ती की तो कर्मचारी जेल भरो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जून में भी की गई थी हड़ताल

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पीजीआई में ओपीडी, वार्ड, ओटी और इमरजेंसी की व्यवस्था चरमरा गई। इससे पहले जून में भी अनुबंधकर्मियों ने एक दिन की हड़ताल की थी। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी मरीज को झेलनी पड़ी थी। ओपीडी से लेकर वार्ड, इमरजेंसी, ओटी, ट्रॉमा सेंटर तक हर जगह कार्य बाधित रहा। जिन मरीजों को पहले से ऑपरेशन की डेट दी गई थी, उनकी सर्जरी भी समय पर नहीं हो सकी, वहीं ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों को डॉक्टरों तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। रिसेप्शन काउंटर, शुल्क काउंटर खाली पड़े रहे। डॉक्टर रूम के बाहर अटेंडेंट न होने से डॉक्टरों को भी परेशानी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed