फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi cardiac centre new icu for pediatric

बच्चों में पाए जाने वाले दिल के रोग का यहां होगा ईलाज, दस बेड का होगा आईसीयू

Fri, 24 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 chandigarh pgi cardiac centre new icu for pediatric
पीजीआई में सुविधा
छोटे बच्चों में भी दिल के रोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों मे दिल के रोग जन्मजात भी हो सकते हैं और बाद में भी हो सकते हैं। इसे देखते हुए पीजीआई में पीडियाट्रिक कार्डियक आईसीयू बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं हैं। बस अब जगह चुनना है। इसकी पिछले कई सालों से मांग की जा रही थी। ये दस बेड का होगा, जिसमें दिल की बीमारी से पीड़ित नवजात और छोटे बच्चों को दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


पीजीआई का एडवांस कार्डियक सेंटर उत्तर भारत का जाना-माना सेंटर है। यहां पर हर साल 1500 से ज्यादा सर्जरी होती हैं। इनमें से 40 प्रतिशत केस छोटे बच्चों के हैं, जिनमें 250 से ज्यादा केस एक साल से छोटे बच्चों के होते हैं। एडवांस कार्डियक सेंटर में दिल की बीमारी से पीड़ित एक दिन के बच्चे से लेकर 12 साल तक की उम्र के बच्चे होते हैं। इनमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चे शामिल हैं। कार्डियक आईसीयू बनने से छोटे बच्चों की देखभाल और सुरक्षित तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन


एडवांस कार्डियक सेंटर में पीडियाट्रिक कार्डियक क्रिटिकल केयर को लेकर दो दिवसीय सीएमई का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय सीएमआई में बोस्टन चिल्ड्रेन हास्पिटल का स्टाफ भी हिस्सा लेगा। इसके अलावा कई जाने-माने पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed