फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PGI Budget

चंडीगढ़ पीजीआई : मरीज बढ़े, बजट नहीं

Tue, 18 Feb 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh PGI Budget
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में पीजीआई को रत्ती भर भी राहत नहीं मिली। पीजीआई में हर साल मरीजों की तदाद बढ़ रही है, लेकिन साल दर साल बढ़ने वाले बजट में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन


साल 2014-15 के लिए इस बार कुल बजट 640 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में पांच करोड़ ज्यादा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि साल दर साल पीजीआई का जिस प्रतिशत से बजट बढ़ रहा था, उतना इस बार नहीं बढ़ा। साल 2013-14 में प्लान बजट 200 करोड़ रुपये था, जबकि 14-15 में भी 200 करोड़ रुपये रखा गया।
विज्ञापन


पिछले साल नान प्लान बजट 435 करोड़ रुपये था। यदि मरीजों के दिए आंकड़े पर नजर डाले थे तो दोगुनी गति से मरीज बढ़ रहे हैं।

साल 2012 में ओपीडी के मरीजों की संख्या 18 लाख थी, जबकि साल 2013 में मरीजों की संख्या 20 लाख पहुंच गई। यानी मरीज की संख्या दो लाख बढ़ी लेकिन बजट मात्र पांच करोड़ रुपये। बजट कम होने से कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि यह अंतरिम बजट है। नई सरकार के नए बजट में राशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई का बजट

2010-11--------2011-12----------2011-12-------------2012-13-------------2013-14                                   
प्लान --------------------79-------------140-------------92-------------161-------------200
नॉन प्लान----------------317-------------330-------------364 -------------385-------------435
कुल--------------------396-------------470-------------456-------------546-------------635
 (राशि करोड़ रुपये में)
2014-15
प्लान 200 करोड़
नॉन प्लान 440 करोड़
कुल बजट 640 करोड़
ओपीडी में मरीजों की संख्या इस प्रकार बढ़ी
2011 - 15 लाख मरीज
2012 -18 लाख मरीज
2013-20 लाख मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed