फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PGI achieved first position among 682 antiretroviral centers in country

पीजीआई ने बढ़ाया मान: एचआईवी संक्रमित मरीजों के इलाज में दिए बेहतर परिणाम, एआरटी सेंटर देशभर में अव्वल

Sat, 02 Sep 2023 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 02:52 PM IST
सार

पीजीआई का एआरटी सेंटर देश के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शामिल है। इसमें चंडीगढ़ के साथ उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के मरीजों का सुपरविजन किया जाता है। इसके अंतर्गत पांच फैसेलिटी सेंटर, चार एआरटी प्लस सेंटर, 18 एआरटी सेंटर और 13 लिंक एआरटी सेंटर शामिल हैं।

विज्ञापन
Chandigarh PGI achieved first position among 682 antiretroviral centers in country
पीजीआई

विस्तार

पीजीआई ने एक बार फिर चंडीगढ़ का मान बढ़ाया है। संस्थान ने एचआईवी संक्रमित मरीजों के इलाज में बेहतर परिणाम देकर देश के 682 एंटीरेट्रोवाइरल (एआरटी) सेंटरों में पहला स्थान प्राप्त किया है। संस्थान की इस उपलब्धि की एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने भी तारीफ की है।
विज्ञापन


पीजीआई एआरटी के कार्यक्रम निदेशक प्रो. अमन शर्मा ने बताया कि परिणाम के लिए देशभर के 682 सेंटरों का आकलन किया गया। स्कोर कार्ड असेसमेंट के माध्यम से अलग-अलग वर्गों में स्थिति का जायजा लिया गया। इसमें मुख्य रूप से नए पंजीकृत मरीज, इलाज की सुविधाएं, वायरल लोड के प्रभाव का आकलन, एसआईवी-टीबी ग्रस्त मरीजों की स्थिति और डाटा की गुणवत्ता जैसे बिन्दुओं को शामिल किया गया था। इसमें पीजीआई को सबसे ज्यादा स्कोर मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब का नया दर्द: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में लुट रही जवानी, विदेश जाने की चाह में... न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम दिया गया 360 डिग्री एआरटी रिव्यू
नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से किए गए रिव्यू को 360 डिग्री नाम दिया गया था। प्रो. अमन शर्मा का कहना है कि इसमें देश के एक कोने से दूसरे कोने तक के सभी सेंटरों को शामिल कर वास्तविक स्थिति जांची गई। सोसाइटी के सदस्यों ने सभी सेंटरों का खुद दौरा कर उसकी रिपोर्ट बनाई। इसमें पंजीकृत मरीजों से जुड़ी एक-एक जानकारी के साथ सेंटर की सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने बताया कि पीजीआई में एंटीरेट्रोवाइरल उपचार के 16165 मरीज पंजीकृत हैं। इसमें 15082 वयस्क और 1084 बच्चे शामिल हैं।

उत्तर भारत के मरीजों की जिम्मेदारी
पीजीआई का एआरटी सेंटर देश के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शामिल है। इसमें चंडीगढ़ के साथ उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के मरीजों का सुपरविजन किया जाता है। इसके अंतर्गत पांच फैसेलिटी सेंटर, चार एआरटी प्लस सेंटर, 18 एआरटी सेंटर और 13 लिंक एआरटी सेंटर शामिल हैं। इन सेंटरों से गंभीर मरीजों को पीजीआई रेफर किया जाता है। इसकी जिम्मेदारी सेंटर के कार्यक्रम निदेशक, उप कार्यक्रम निदेशक के साथ तीन डॉक्टर और 15 कर्मचारियों की टीम पर होती है।


यह भी पढ़ें: Punjab: पंचायतें भंग करने के मामले में अधिकारियों के निलंबन पर नाराजगी, आईएएस लॉबी और सरकार में टकराव के आसार

98 प्रतिशत ले रहे दवा
पीजीआई का एआरटी सेंटर डब्ल्यूएचओ की ओर से अलग-अलग वर्ग में तय किए लक्ष्यों को बेहतर तरीके से प्राप्त कर रहा है। इसमें दवा लेने वाले मरीजों के लिए दिए गए 95 प्रतिशत के लक्ष्य में सेंटर ने आगे बढ़कर 98 प्रतिशत का परिणाम हासिल किया है। वहीं, अगर पिछले पांच वर्षों का आकड़ा देखा जाए तो 168 संक्रमित गर्भवतियों की डिलीवरी कराई गई है। उनमें से सिर्फ दो बच्चे संक्रमित हुए हैं।

पीजीआई के एआरटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का देश के 682 सेंटरों में नंबर एक चुना जाना हमारे डॉक्टरों के साथ टीम की मेहनत और सुनियोजित कार्ययोजना का परिणाम है। हमारा प्रयास इस उपलब्धि को कायम रखते हुए और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। - प्रो. अमन शर्मा, कार्यक्रम निदेशक पीजीआई एआरटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed