फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PG fire case: Raised issue of PG on the meeting

चंडीगढ़: फॉसवेक की बैठक में उछला पीजी का मुददा, मौन रखकर दी तीनों मृत छात्राओं को श्रद्धांजलि

Mon, 24 Feb 2020 04:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Feb 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh PG fire case: Raised issue of PG on the meeting
लोगों ने दी श्रद्धाजंलि। - फोटो : अमर उजाला

फेडरेशन ऑफ सेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशंस ऑफ चंडीगढ़ (फॉसवेक) की मासिक बैठक में पीजी का मुद्दा उठा। सभी सदस्यों ने सेक्टर- 32 पीजी में शनिवार को मरने वाली निर्दोष रिया, मुस्कान और पाक्षी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भेंट की। सेक्टर- 44 के कम्युनिटी सेंटर में मेयर राजबाला मलिक सदस्यों की समस्याएं और सुझाव सुनने के लिए मीटिंग में उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन


मेयर ने सेक्टर- 32 में आग लगने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच के लिए एडवाइजर और डीसी से मांग करेंगी ताकि आने वाले समय में इस प्रकार की दु:खद घटना न घटे। साथ ही मेयर ने यह भी कहा कि पीजी में रहने वाले भी इस पर ध्यान दे कि किस प्रकार से रहें। इस पर सदस्यों ने मेयर से मांग की कि नगर निगम या प्रशासन इस प्रकार के शेल्टर का निर्माण करे जिससे बच्चों को पीजी में रहना ही नहीं पड़े। 
विज्ञापन


पानी की दरों में की गई वृद्धि नहीं हटाई तो दिल्ली चुनाव जैसा होगा हाल
फॉसवके के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिटटू ने कहा कि नगर निगम ने चंडीगढ़ में पानी की कीमतों में जो बढ़ोतरी की है वह नाजायज है। यह बहुत अफसोस जनक है कि पार्षदों ने इतना महत्वपूर्ण एजेंडा बिना किसी विचार-विमर्श के पास कर दिया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि जब दिल्ली में पानी लोगों को मुफ्त दिया जा सकता है तो चंडीगढ़ में क्यों नही। उन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों को चेतावनी दी की यदि समय रहते यह गलती नहीं सुधारी गई तो आने वाले नगर निगम के चुनावों में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
फॉसवेक के मुख्य प्रवक्ता और सेक्टर- 38 वेस्ट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने चंडीगढ़ में अवैध रूप से घरों में चल रहे पीजी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन ने सही समय पर इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए होते तो सेक्टर- 32 में हुए हादसे को टाला जा सकता था। सभी सदस्यों ने इस हादसे में मरने वाले के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

बैठक में सदस्यों ने उठाए ये मुद्दे 

  • सेक्टर- 8 के हाउस होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आरएस गिल ने चंडीगढ़ में दिन प्रतिदिन बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या और इस संबंध में नगर निगम की उदासीनता पर रोष जताया।  

 

  • फॉसवेक के मुख्य सलाहकार केएस पंछी ने कहा की नगर निगम और प्रशासन अब प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रहा है जो अनुचित है। चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर लोगों पर अनावश्यक कर लगाए जा रहे हैं। 

 

  • सलाहकार केएस चौधरी ने डंपिंग ग्राउंड से उठते प्रदूषण और बदबू को लेकर कहा कि इसे रोकने के नगर निगम के सभी दावे खोखले सिद्ध हुए हैं।

 

  • सोशल वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-18 के उप प्रधान एचएस सरों ने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाई गई वार्ड कमेटियों का क्या औचित्य है जब उनकी मीटिंग ही नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि वेलफेयर एसोसिएशन को मीटिंग के लिए काउंसलर की लिखित अनुमति के बिना कम्यूनिटी सेंटर को प्रयोग करने नहीं दिया जाता जो गलत है।

 

  • सेक्टर 38 वेस्ट रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के सलाहकार एसके बुद्धिराजा ने कहा की चंडीगढ़ में साफ सफाई की दशा बहुत खराब है और जगह-जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। 

  • सेक्टर 39 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने कहा कि दिल्ली पैटर्न पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को लोगों द्वारा जरूरत के हिसाब से किए गए बदलाव रेगुलर किए जाने चाहिए और इस संबंध में वन टाइम एमनेस्टी का फार्मूला लागू किया जाना चाहिए। 

 

  • सिटीजन एसोसिएशन सेक्टर 21 के वरिष्ठ उप प्रधान एएस भाटिया और आरडब्ल्यूए सेक्टर 20 के वरिष्ठ उप-प्रधान केएस सिंघल ने कहा कि जब से नगर निगम बना है चंडीगढ़ में समस्याएं और बढ़ी हैं। बेहतर होगा कि नगर निगम को बंद ही कर दिया जाए। 

 

  • सेक्टर- 47 आरडब्ल्यूए के प्रधान एएस माकेन ने कहा कि उनके सेक्टर के पार्कों में घूमती हुई गायें और अन्य पशु आम देखे जा सकते हैं। 

 

  • आरडब्ल्यूए (डुप्लेक्स हाउसेस) मनीमाजरा के अध्यक्ष केएल अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जो पैसा केंद्र भेज रहा है उसका प्रयोग शहर के विकास के लिए नहीं किया जा रहा है। 

 

  • सिटीजन एसोसिएशन सेक्टर 21 के महासचिव प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को सही ढंग से लागू नहीं किया गया, जिसकी वजह से न केवल वेंडर्स बल्कि लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है।

 

  • आरडब्ल्यूए सेक्टर 22 के अध्यक्ष राजेंद्र मोहन कश्यप ने कहा कि जिन सड़कों पर ट्रैफिक अधिक है वहां अंडर पास बनाए जाने चाहिए।
  • ईडब्ल्यूएस रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर 26-ई के महासचिव संजीव शुक्ला के अनुसार उनके सेक्टर में जो जगह कम्यूनिटी सेंटर के लिए निर्धारित की गई है, वहां कम्युनिटी सेंटर शीघ्र ही बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed