फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PG fire case: know the reality of Chandigarh PG

प्रशासन फेल, ऐसे चल रहा पीजी का खेल, 90 हजार किराया, वसूलते थे तीन लाख 40 हजार

Mon, 24 Feb 2020 02:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Feb 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh PG fire case: know the reality of Chandigarh PG
- फोटो : अमर उजाला

सेक्टर 32 स्थित कोठी को दो लोगों ने पार्टनरशिप में किराए पर ले रखा था। दोनों मकान मालिक को 90 हजार रुपये किराया देते थे। वहीं दो मंजिला घर में 34 लड़कियों से तीन लाख 40 हजार रुपये वसूलते थे। लाखों रुपये किराया आने के बावजूद पीजी संचालक सुरक्षा मानकों को ठेंगा दिखाकर चिढ़ा रहे थे। इस ओर न प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान गया और न पुलिस का।

विज्ञापन


मकान नंबर 3325 के मकान मालिक सेक्टर 30 निवासी गौरव अनेजा ने सेक्टर 32 निवासी नीतेश बंसल और नीतेश पोपली को किराए पर अपना घर दे रखा था। दोनों इसके एवज में 90 हजार रुपए किराया देते थे। दोनों ने घर की दो मंजिला इमारत में फाइबर और लकड़ी के पाटीशन लगाकर छोटे-छोटे केबिन बना रखे थे।

विज्ञापन

इसके अलावा तीसरी मंजिल पर पीछे की ओर टीनशेड लगाकर भी कुछ केबिन बनाए थे। पूरे मकान में 30 कमरे बने हुए थे और 34 लड़कियां रहती थीं। प्रत्येक लड़की से 10 हजार रुपए लेते थे। इसमें दो समय का खाना भी शामिल रहता था। वहीं गर्मी के दिनों में एसी का बिल अलग से लेते थे।

हर माह लाखों रुपये किराया आने के बावजूद पीजी संचालक ने सुरक्षा मानकों को दरकिनार रखा था। हादसे केे वक्त निकलने के लिए संकरी सीढ़ियां ही एकमात्र विकल्प था लेकिन वहां आग भड़की हुई थी। इस हादसे में लड़कियां घबरा गईं और खुद को बचाने में नाकाम रहीं। दो लड़कियों ने सूझबूझ का सहारा लिया और पीछे के रास्ते से बाहर निकल आईं।

 

आसापास के लोगों का कहना था कि एस्टेट ऑफिस के अधिकारी और पुलिस की मिलीभगत का ही नतीजा है कि अवैध पीजी संचालित हो रहे हैं। अन्यथा किसी भी हाल में शहर में गैरकानूनी काम नहीं हो सकता। फिलहाल नीतेश बंसल पुलिस गिरफ्त में हैं। वहीं मकान मालिक गौरव अनेजा और नीतेश पोपली फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed