फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, People see, MiG-21,Zeenat, aircraft, Heritage Center

Chandigarh: वायु सेना के विरासत केंद्र में पोल पर लगेंगे मिग-21 और जीनैट विमान, जनवरी 2023 में होगा उद्घाटन

Fri, 04 Nov 2022 01:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 01:43 AM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने मिग-21 और जीनैट विमान को विरासत केंद्र में स्थापित करने के लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। इस पर करीब 25 लाख का खर्च आएगा।

विज्ञापन
chandigarh, People see, MiG-21,Zeenat, aircraft, Heritage Center
मिग 21 - फोटो : IAF

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस में वायुसेना का पहला विरासत केंद्र बन रहा है। यहां पर लोग मिग-21 और जीनैट विमान भी देख सकेंगे। इन विमानों को एक पोल के सहारे स्थापित किया जाएगा। विरासत केंद्र के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जनवरी 2023 में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने मिग-21 और जीनैट विमान को विरासत केंद्र में स्थापित करने के लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। इस पर करीब 25 लाख का खर्च आएगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार, जो भी एजेंसी तय की जाएगी उसे यह काम दो महीने के अंदर पूरा करना होगा। इसके अलावा विरासत केंद्र के फॉल सीलिंग के लिए भी एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं जबकि सीसीटीवी कैमरे, लाइट्स लगाने व फर्श की मेंटेनेंस आदि का काम आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रेस बिल्डिंग के भूतल पर 15,600 वर्ग फुट में यह विरासत केंद्र बन रहा है। प्रशासन और वायुसेना के बीच हुए एमओयू के अनुसार विरासत केंद्र के रखरखाव का काम प्रशासन देखेगा जबकि यहां पर सभी तरह के सामान, हथियार व अन्य औजार वायुसेना प्रदान करेगी। केंद्र में एयरो इंजन, एयरक्राफ्ट, कियोस्क और अन्य वायुसेना आर्टिफैक्ट्स जिसमें मशीन/फिक्स्चर इत्यादि, वायुसेना की उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर वीडियो, फिल्म सहित पर्याप्त प्रचार सामग्री और लोगों को जानकारी देने के लिए सेना की तरफ से गाइड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अगस्त 2021 को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रशासन और वायुसेना के बीच इस विरासत केंद्र को बनाने के लिए सहमति बनी थी और तीन जून 2022 को समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed