फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh panchkula mohali weather update news

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में अगले तीन दिन बारिश के आसार नहीं, उमस से लोग परेशान, 11 से बदलेगा मौसम

Mon, 08 Jul 2024 08:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 08:05 AM IST
सार

इस बार मानसून में लगातार बारिश नहीं हो रही है। ऐसा पिछले साल भी हुआ था। इस वर्ष रुक-रुक कर कुछ घंटे बारिश हो रही है।  

विज्ञापन
Chandigarh panchkula mohali weather update news
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून सीजन के बावजूद चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में रविवार को बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। मौसम विभाग ने पूरे दिन बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई थी, यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई।
विज्ञापन


बारिश न होने और तेज धूप निकलने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। अब अगले तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में रविवार सुबह बादल छाए हुए थे, लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी और वे छुट्टी का आनंद लेंगे लेकिन तेज धूप ने मजा किरकिरा कर दिया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घर से बाहर निकलने से कतराते रहे। बारिश न होने से पंचकूला और मोहाली के लोग भी परेशान रहे। तेज धूप का असर तापमान पर भी पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब 11 जुलाई से मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। 8 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है जबकि 10 जुलाई से मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान 35 सेल्सियस डिग्री और 11 जुलाई को इसके 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।


शनिवार को बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। शनिवार सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 के बीच 16.2 एमएम बारिश हुई थी। इस सीजन में अब तक कुल 127.7 एमएम बारिश हुई है। ये सामान्य से 41.8 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed