फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Online bidding for 109 free hold flats will be available from today, deposit of two lakh rupees will have to be paid

चंडीगढ़ : 109 फ्री होल्ड फ्लैट्स के लिए आज से लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली, दो लाख रुपये जमा कराना होगा बयाना

Thu, 01 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Online bidding for 109 free hold flats will be available from today, deposit of two lakh rupees will have to be paid
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने शहर के चार सेक्टरों में बने 109 फ्री होल्ड फ्लैट्स बेचने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। वीरवार सुबह 10 बजे से लोग फ्लैट्स के लिए बोली जमा करा सकेंगे। जिस फ्लैट के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे बेच दिया जाएगा। इसके लिए अनुसूची और दाम जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएचबी अब तक ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन इस बार बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा लिया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in पर 1 से 30 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक बोली जमा कराई जा सकती है। 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे बोली खोली जाएगी। सेक्टर-38 वेस्ट, 49, 51 और 63 में ये मकान मौजूद हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मकान खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। हर बोलीदाता को दो लाख रुपये बयाना राशि जमा करानी होगी, जिसे ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। इसके बाद ही वह अपनी बोली जमा कर पाएगा। हर शनिवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में जाकर फ्लैट को देखा जा सकता है। बिक्री के लिए रखे गए फ्लैट पर बोर्ड द्वारा स्टीकर लगाए गए हैं। सभी फ्लैट का नंबर और उसकी कीमत बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन

एरिया आरक्षित मूल्य
सेक्टर-63 (एक बेडरूम) 44 लाख
सेक्टर-63 (दो बेडरूम) 67 लाख 30 हजार
सेक्टर-63 (तीन बेडरूम) 86 लाख 24 हजार
सेक्टर-63 (ईडब्ल्यूएस) 23 लाख 44 हजार
सेक्टर-51 (एमआईजी) 84 लाख
सेक्टर-49 (दो बीआर) 71 लाख 26 हजार
सेक्टर-49 (एक बीआर) 39 लाख 38 हजार
सेक्टर-49 (ईडब्ल्यूएस) 25 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट (ईडब्ल्यूएस) 24 लाख 35 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed