फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh olympiad gurkeerat singh bajwa

इंटरनेशनल ओलंपियाड में नाम चमकाएगा शहर का ये होनहार

Sat, 26 Apr 2014 11:49 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
chandigarh olympiad gurkeerat singh bajwa
इंटरनेशनल ओलंपियाड में सेक्टर-20 स्थित पाई स्कॉलिस्टिक कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट गुरकिरत सिंह बाजवा ने फिजिक्स ओलंपियाड के फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


देश भर से केवल 5 स्टूडेंट में इंटरनेशनल राउंड के लिए चुना गया है। जानकारी के अनुसार गुरकिरत सिंह नार्थ रीजन से फाइनल में पहुंचे एकमात्र स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-37 स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल में 12वीं के छात्र गुरकिरत जुलाई में होने वाले फाइनल राउंड की तैयारी में जुटे हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत में बाजवा ने कहा कि उनकी सफलता में उनके पैरेंट्स और टीचर सवीन संधू का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रुप से होशियारपुर निवासी गुरकिरत सिंह ने 10वीं में 96.2 फीसदी अंक हासिल किए थे। बाजवा ने प्रतिष्ठित किशोर बाल प्रोत्साहन योजना(केवीपीवाई) में भी सफलता हासिल की है।

इनका लक्ष्य आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर अपना कैरियर बनाना है। खाली समय में मूवी देखना और नॉवेल पढ़ना इन्हें खास तौर से पसंद है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही राउंड से फाइनल तक पहुंचने की पूरी उम्मीद थी। कोपरेटिव बैंक होशियारपुर की ब्रांच में मैनेजर के तौर पर कार्यरत बाजवा के पिता रविंदर सिंह बाजवा को वे अपना रोल मॉडल मानते हैं। आईआईटी की तैयारी के लिए बाजवा अपनी मां के साथ दो साल से चंडीगढ़ में रहते हैं।   

13 से 21 जुलाई तक कजाकिस्तान में होगा फाइनल मुकाबला

बाजवा 1 जुलाई को मुंबई में होने वाले प्री-डिपार्चर कैंप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड 13 से 21 जुलाई तक अस्ताना, कजाकिस्तान में होगा।

देश भर से सिर्फ 5 स्टूडेंट कांटेस्ट में हिस्सा लेंगे। मुंबई स्थित होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजूकेशन में विद्यार्थियों को अंतिम मुकाबले से पहले देश के नामी साइंटिस्ट तराशेंगे।

ओलंपियाड में चयन के लिए पहले राउंड में देश भर से सिर्फ 300 स्टूडेंट चुने गए। दूसरे राउंड में 35 विद्यार्थियों का चयन हुआ। 10 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के बाद टॉप 5 स्टूडेंट का चयन इंटरनेशनल स्तर के लिए किया जाता है।

फाइनल राउंड में मेडल लाने वाले विद्यार्थियों को दुनिया की नामी यूनिवर्सिटी में दाखिला और निशुल्क पढ़ाई का मौका मिलता है। इंजि.सवीन कहते हैं कि उन्हें गुरकिरत से फाइनल में मेडल की पूरी उम्मीद है।  

 
3 सालों से चंडीगढ़ के खाते में मेडल  
फिजिक्स ओलंपियाड में लगातार चार सालों से शहर के होनहारों का जलवा बरकरार है। पाई स्कॉलिस्टिक डायरेक्टर इंजीनियर सवीन सिंधू ने बताया कि फिजिक्स ओलंपियाड में 2013 में अभिजीत लावण्या(सिल्वर मेडल), 2012 बिजोय सिंह (सिल्वर मेडल) और 20111 में सुमेघा गर्ग ने गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed