फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Now vegetable market sanitized daily no entry without mask

अब रोजाना सैनिटाइज होगी सब्जी मंडी बिना मास्क के नो एंट्री, आढ़ती के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

Fri, 17 Jul 2020 12:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Now vegetable market sanitized daily no entry without mask
चंडीगढ़। आईएसबीटी-17 स्थित अस्थायी सब्जी मंडी में आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब मंडी परिसर को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही बिना हेल्थ स्क्रीनिंग और मास्क के मंडी परिसर में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंडी में संक्रमण रोकने के लिए यूटी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मार्केट कमेटी को इस निर्णय पर सख्ती से लागू करने के निर्देश मंडी प्रशासक ने दिए हैं। अवहेलना करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 13 जुलाई को आल-प्याज का कारोबार करने वाले एक आढ़ती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

उधर, वीरवार को मार्केट कमेटी ने आढ़तियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में कमेटी सचिव जनरनैल सिंह मावी ने आढ़तियों से एहतियात बरतने की अपील की। साथ ही उन्हें प्रशासन के निर्णयों से भी अवगत कराया। कुछ आढ़तियों ने कमेटी के द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर आक्रोश भी प्रकट किया। हालांकि समझाने के बाद वह शांत हो गए।
विज्ञापन

मंडी की हो घर वापसी
सेक्टर-17 सब्जी मंडी में आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुछ एसोसिएशनों ने मंडी की घर वापसी की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बापूधाम में संक्रमण के कारण मंडी को शिफ्ट किया गया था, लेकिन अब मंडी में ही संक्रमण फैला हुआ है। इसलिए अब अस्थायी मंडी को सेक्टर-26 में वापस ले जाया जाए। स्मॉल वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक गुज्जर ने जल्द ही इसको लेकर डीसी से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed