फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Notice, Shahpur Colony, people said - where will we go

शाहपुर कॉलोनी को खाली करने का नोटिस, लोग बोले-हम जाएंगे कहां

Fri, 04 Nov 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Notice, Shahpur Colony, people said - where will we go
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित शाहपुर कॉलोनी के 200 परिवारों की आंखों से नींद गायब हो चुकी है। एसडीएम दक्षिण की तरफ से कॉलोनी को खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस पर वीरवार को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई हुई। लोगों ने अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें बिना मकान दिए हटाया गया तो वो कहां जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने उनके मकान देने के लिए सभी कागज सौंप तो दिए हैं लेकिन मकान नहीं दिए हैं। लोग जब हाउसिंग बोर्ड जाते हैं तो कहा जाता है कि एस्टेट ऑफिस जाओ। एस्टेट ऑफिस जाने पर हाउसिंग बोर्ड जाने को कहा जाता है। इस कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि 30 से भी अधिक वर्षों से वो यहां पर रह रहे हैं। कृषि भूमि पर कब्जा करने का नोटिस जारी कर कॉलोनी को जल्द खाली करने को कहा गया है। हालांकि प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि हाईकोर्ट के स्टे की वजह से कॉलोनी को हटाया नहीं जा सकता। प्रशासन अदालत में केस लड़ रहा है। केस का फैसला आने से पहले प्रशासन नोटिस पीरियड व अन्य तरह की कार्यवाही को पूरा कर लेना चाहता है ताकि हाईकोर्ट का जो भी फैसला आए, उसके तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी को खाली करने का दिया था आदेश, लोग पहुंचे थे हाईकोर्ट
प्रशासन ने मई 2022 में नोटिस जारी करते हुए सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी, को खाली करने को कहा था। इस आदेश के खिलाफ कॉलोनी के लोग हाईकोर्ट पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में 2000 से 2500 कच्चे घर और झुग्गियां हैं। इनमें करीब 4 से 6 हजार लोग रह रहे हैं। सभी करीब दो दशक से यहां रहते हैं और सबका रोजगार दिहाड़ी से चलता है। कहा कि उन्हें हटाने से पहले उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कॉलोनी को तोड़ने पर रोक लगा दी थी। प्रशासन ने शाहपुर कॉलोनी को भी नोटिस दिया तो वो लोग भी हाईकोर्ट चले गए। अब दोनों कॉलोनियों पर हाईकोर्ट का स्टे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed