फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh News : The second wave of Corona once again on the industry 

हरियाणा : कोरोना की दूसरी लहर में उद्योगों पर फिर संकट के बादल, नाइट कर्फ्यू का समय बदला

Wed, 14 Apr 2021 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 01:39 AM IST
सार

  • नाइट कर्फ्यू के चलते फैक्ट्रियों में प्रभावित हो सकती है रात की शिफ्ट
  • उद्योपतियों ने की मांग, शर्तों के तहत दी जाए उद्योगों को छूट

विज्ञापन
chandigarh News : The second wave of Corona once again on the industry 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक साल से कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे उद्योगों पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लॉकडाउन की आशंका के चलते एक तो मजदूर घरों को वापस जा रहे हैं, दूसरा अब प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसे में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल व अंबाला समेत कई जिलों में फैक्ट्रियों में रात की शिफ्ट प्रभावित होने लगी है। 

विज्ञापन


उद्योगपतियों का कहना है कि नाइट कर्फ्यू में उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ राहत दी जाए। पहले भी उद्योगों को राहत दी गई और कर्मचारियों के लिए पास आदि जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऑर्डर जारी किया है। पिछले साल भी कोरोना के केस बढ़ने से लॉकडाउन तक की नौबत आ गई थी। मजदूर भी पलायन करने अपने घर के लिए चले गए थे और कई माह तक उद्योग धंधे बंद पड़े रहे। अब मार्च में फिर से कोरोना ने गति पकड़ी और नाइट कर्फ्यू की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी और व्यापारियों ने कहा कि उद्योग पहले से काफी पिछड़ गए हैं, इसलिए सरकार को विशेष राहत देनी चाहिए। पंचकूला के उद्योगपति दीपक शर्मा, पंकज मित्तल समेत अन्य का कहना है कि कोरोना संक्रमण रोकना जरूरी है, लेकिन अगर रात को शिफ्ट बंद हो गई तो मजदूर फिर से अपने घरों को चले जाएंगे और इससे कारोबार का काफी नुकसान हो सकता है। 

नियम पूरा करने वालों को मिले राहत : वासुदेवा
फरीदाबाद के उद्योगपति रवि वासुदेवा का कहना है कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू का फैसला गलत नहीं है, लेकिन उद्योगों को चलाने के लिए जरूर सरकार को सोचना चाहिए। जो फैक्टरी कोविड-19 के नियमों को पूरा करती हैं, उनको रात में शिफ्ट चलाने देना चाहिए। क्योंकि अब यह लंबा चला तो यकीनन इसका असर उद्योगों पर पड़ेगा। 

शर्तों के साथ मिले छूट : गोयल
हरियाणा चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राज्य प्रधान विष्णु गोयल ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से संक्रमण बढ़ रहा है। चैंबर्स ने भी सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की हिदायत जारी कर रखी हैं। वहीं कर्मचारियों व मजदूरों को भी निर्देश दिए हैं कि वे पहचान पत्र जरूर रखें। पहले की तरह फैक्टरी व अन्य उद्योगों के लिए पास की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि काम सुचारू चल सकें।

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू का समय घटाकर 10 से 5 किया

हरियाणा में लॉकडाउन का समय एक घंटा कम कर दिया है। अब रात नौ बजे के बजाय 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की सहूलियत को देखते हुए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि रात्रि शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी दस बजे से पहले पहुंचें और सुबह 5 बजे छुट्टी कर घर जाएं। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में किसी सूरत में लॉकडाउन नहीं लगेगा। लोग अफवाहों पर नहीं, सरकार पर विश्वास करें।

पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि कोरोना का प्रसार रोकने को लेकर सख्ती बढ़ाएंगे। मई अंत तक 45 साल से ऊपर के 60 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। सरकार के पास कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इन्हें रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया है। गैरजरूरी सेवाओं को बिल्कुल इजाजत नहीं देंगे। अधिकारियों को कोविड मानक सख्ती से लागू करवाने के आदेश दिए  हैं। अंतरराज्यीय सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। किसी को पलायन करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात को नकारा कि हरियाणा से श्रमिक पलायन कर रहे हैं।

यह हैं पाबंदियां
 विज ने कहा कि अंतिम संस्कार में 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इंडोर कार्यक्रम में अधिकतम 200 व क्षमता का 50 फीसदी के अलावा खुले में होने वाले कार्यक्रम में 500 लोग जुट सकेंगे। अभी तक राज्य में 26 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 11 से 14 अप्रैल तक 10 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed