फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News : Safai Karamchari protests at GMCH-32

बोनस न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी, जीएमसीएच- 32 में लगा गंदगी का अंबार

Mon, 16 Nov 2020 02:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Nov 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News : Safai Karamchari protests at GMCH-32
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

जीएमसीएच- 32 के सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी अस्पताल परिसर में एकत्र होकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दिवाली पर बोनस ना मिलने से कर्मचारियों ने शुक्रवार से काम बंद कर दिया है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में हर तरफ गंदगी का अंबार लग गया है। 

विज्ञापन


वार्ड और अस्पताल के कोने-कोनों में तीन दिनों से सफाई ना होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कर्मचारियों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें दिवाली पर बोनस नहीं दिया। इसलिए उन्होंने काम बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


जीएमसीएच सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन ओम कैलाश ने बताया कि सोमवार की सुबह बोनस के मामले को लेकर गृह सचिव के साथ वार्ता कर कर्मचारियों के हक में निर्णय किए जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन दोपहर तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अगर कर्मचारियों को उनका बोनस नहीं मिला तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अस्पताल में हो रही अव्यवस्था के लिए अस्पताल प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed